Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर हुई विविध कार्यक्रम



बलिया । छात्र सहायता समिति बलिया(उप्र) के तत्वावधान में पर्यावरण संकल्प एवं महा वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 5 लाख वृक्षारोपण के अगले क्रम में आज दिनांक 12-01-20को जिला एवं सत्र न्यायालय( परिवार न्यायालय के परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात छात्र सहायता समिति के संयोजन में आयोजित स्वामी विवेकानंद के जीवन स्मृति एवं विचारों पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए बालकृष्ण मूर्ति ने कहा,"स्वामी जी द्वारा भारत भ्रमण के बाद भारतीय समाज मे व्याप्त पाखंड, भेदभाव, छुआछूत, अकर्मण्यता और जातिवाद के सन्दर्भ में दिये गए विचार  भारत के विकास के लिए आज भी प्रासंगिक हैं।उनके विचारों को आत्मसात करके ही वर्तमान परिवेश में समस्याओं से निजात पाया जा सकता हैं।इसी क्रम में वरिष्ठ छात्र नेता विकेश सिंह सोनू ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है, आज के परिवेश में प्रत्येक नौजवान को उनके जीवनी का अध्ययन करके आत्मसात करना चाहिए।



गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विचारक पार्थ सारथी  ने स्वामी जी के द्वारा युवाओं को दिये गए संदेशो को याद करते हुए कहा कि युवाओ को अकर्मण्यता छोड़ कर देश औऱ समाज के लिए  काम करना चाहिए।जाति और धर्म का भेदभाव करने वाला तन से युवा हो सकता है लेकिन विचारों से युवा नहीं हो सकता है। इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जयसवाल ने कहा कि विवेकानंद जी के बिचार, "उठो, जागो, और तब तक चलो जब तक मंजिल न मिल जाये" को आत्मसात करते हुए सामाजिक कार्यो में आगे आना चाहिए तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।इस आयोजन में ऐडवोकेट गणेशनन्द मिश्र, प्रदीप कुमार, कमलेश कुमार, सोनू, मनोज गोंड, चन्दन सिंह, प्रदीप सिंह, विक्की सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता काण्तेश्वर मिश्र एवं संचालन सर्वदमन जायसवाल ने किया।



सिकन्दरपुर (बलिया) हिन्दू समाज पार्टी बलिया द्वारा सिकंदरपुर नगरा मोड़ पर स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को स्वामी विवेकनन्द जी की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी व हिन्दू युवा जनजागृति सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं वक्ता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस विचार गोष्ठी एवं सभा का एक मात्र मूल उदेश्य था की युवाओं को अपने देश के धर्म प्रति जागरूक करना व राष्ट्र वाद की बिचार धारा से अवगत कराना तथा स्वामी जी जीवन मूल्यों व उनकी जीवनी से परिचित कराना, इस दौरान वक्ताओं ने सनातन धर्म में स्वामी विवेकानंद जी के योगदानों के बारे में सबको अवगत कराया गया।मुख्य वक्ता के रूप मे डॉ विद्या सागर उपाध्याय, डॉ रामजी राय, प्रो० दुर्गेश राय व पुष्कर राय मोनू आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया, इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक वर्मा, भोलू पाण्डेय, आकाश चौधरी, राजेश राय, अवनीश खरवार, राहुल गुप्ता, दीपक वर्मा, कृष्णा वर्मा, धनंजय पाण्डेय, अखिलेश मौर्या, उपेन्द्र शर्मा, पंकज साहनी, शुभम पटेल, जीतेन्द्र यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा युवा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कार्यक्रम का आयोजन हिसपा के राष्ट्रिय संगठन मंत्री पुष्कर राय मोनू ने किया वहीं सभा की अध्यक्षता डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने किया व संचालन हिसपा जिलाध्यक्ष रितेश वर्मा ने किया।



सिकन्दरपुर । स्वामी विवेकानन्द जयंती पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं संगोष्ठी हुई तो कही रैली निकाली गई। स्थानीय गंगोत्री देवी इण्टर कालेज के सभागार में स्वामी विवेकानन्द जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबंधक नरेन्द्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पा अर्पण कर किया। इस मौके पर उपस्थित छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व का भाव शब्दों में नहीं बल्कि कर्म के द्वारा अभिव्यक्त किया है। शिकागो में ‘बहनों एवं भाइयों का सम्बोधन उन्हें विश्व का आत्मीय बना दिया। कहा कि स्वामी के विचार मौजूदा समय में भी प्रासंगिक हैं। इस समय के युवा स्वामी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें और देश के लिए अपनी सेवा दें। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी के जीवन और संघर्षो से प्ररेणा लेनी चाहिए। किसी की उच्चता के पीछे के इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। इस अवसर पर हीरा लाल वर्मा, सन्तोष शर्मा, घनश्याम प्रसाद, तेजप्रकाश पांडेय, हेमंत राय, त्रिलोकी नाथ पांडे, अभिजीत ओमप्रकाश वर्मा, कविन्द्र वर्मा, सत्यनारायण चौबे, अमृतकांत सिंह, अजय श्रीवास्तव, दानिश आदि मौजूद रहे। संचालन मदन गुप्ता ने किया।






मनियर, बलिया । शिक्षा क्षेत्र मनियर के नोजा कान्वेन्ट स्कूल छितौनी में रविवार को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती व स्कूल के चौथे वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवन्धक/ जिला मंत्री भाजपा रामजी सिंह व पूर्व प्रधान शान्ति सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्ष अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रवंधक रामजी सिंह ने बच्चों व अभिभावको, शिक्षको को संवोधित करते हुए कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चें देश के कर्णधार है।इन्हीं के कंधो पर देश का भविष्य है।आगे चलकर यही बच्चें देश की सेवा से लेकर ऊंच पदों पर आसिन होकर हमारे देश का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगे।केवल इन्हे अच्छी शिक्षा व संस्कार की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि स्वामी विकेनानन्द महिलाओं की पूजा करते थे।लेकिन उनके मठ के अन्दर एक सख्त नियम था कि उनकी मां सहित किसी भी महिला को मठ के  अन्दर जाने की अनुमति नही थी।उनके भोजन में खिचड़ी बहुत पसंन्द थी।वे पुस्तकालय से पुस्तके उधार लेते थे।व अध्ययन कर वापस कर देते थे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नाटक प्रस्तुत कर कभी हंसने तथा कभी जोश भरने पर मजबूर कर देते थे।इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रियंका श्रीवास्तव , चन्द्र प्रकाश सोनी , फिरदौस रहमान , अजीत तिवारी , अर्पणा , बन्दना , संतोष उपाध्याय , आशिष सिंह , मिथिलेश सिंह , संतोष सिंह , कंचन यादव ,वृजबिहारी सिंह व संचालन रूपाली व फैजल रहमान ने किया।


रतसर (बलिया) स्वामी विवेकानन्द ऐसे महापुरूष थे जिनकी ओजस्वी वाणी सुन कर हताश व निराश  युवाओं में  सकारात्मकता का संचार हो जाता था। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जो बातें कही वह आज भी प्रासंगिक है। 'उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त ना हो जाए '। यह मंत्र स्वामी विवेकानन्द ने ही भारतीय युवाओं को दिया था। यह बातें क्षेत्र के जनऊपुर गांव में रविवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित गोष्ठी में  परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय "रिशु " ने कही। उन्होने कहा कि विवेकानन्द भारतीय युवा शक्ति को पहचानते थे। उनकी यह स्पष्ट धारणा थी कि देश के युवा ही देश का भविष्य होते है। संस्था के सचिव अमृत कुमार ने कहा कि आज 21वीं सदी के भारत में विश्वगुरू बनने की क्षमता है।युवा विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए संकल्पित हो और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध के समूलनाश के लिए भूमिका सुनिश्चित करे तो भारत को विश्वगुरू बनने से कोई रोक नही सकता। इस अवसर पर शुभम, पियुष, राज, अभिनव, सुधांशु, निशान्त, निरंजन, विनीत, नवनीत, आशुतोष, अवधेश, विशाल आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.धनेश पाण्डेय व संचालन बृजमोहन पाण्डेय ने किया।


गड़वार(बलिया) आरएसएस गड़वार खंड के द्वारा कस्बा स्थित वृद्धाश्रम पर स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस एवं विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामसभा के गणमान्य व भारी संख्या में सम्मिलित स्वयंसेवक बंधुओ ने विवेकानंद जी के आदर्शो पर चर्चा के साथ साथ "नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भी विस्तार से चर्चा किये।
 रामधारी सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेश सिंह ने कहा आज की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को आत्मसात कर के अपने जीवन परिवार एवं समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर सकती है, स्वामी जी का देश के प्रति त्याग एवं समर्पण सदैव हमें प्रेरणा देता रहता है।वहीं नागरिकता संसोधन अधिनियम पर उन्होंने कहा कि देश के  बहुसंख्यक एवं ९५% अल्पसंख्यो में भी इसका कोई विरोध नहीं है।जो इसका विरोध कर रहे है वो निश्चित ही समाज के उपद्रवी तत्व है जो कभी भी अमन एवं भाईचारा से इस देश में नहीं रह सकते है। इनके अलावा धनञ्जय सिंह,मोहनलाल श्रीवास्तव एवं मुकेश सिंह ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश सिंह मयंक ,कीनू सिंह,तेजबहादुर सिंह संजय मोदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राजकीय महिला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य तारा सिंह ने सभी व्यक्तियों का आभार ब्यक्त व्यक्त करते हुए किया।



मनियर (बलिया) क्षेत्र क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव स्थित राम मनोहर लोहिया पूर्व माध्यमिक शिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद के जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । इस कार्यक्रम में विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व  तथा राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवा पीढ़ी के लिए काफी प्रसांगिक है। उन्होंने देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरणा प्रदान की। विवेकानंद जी राष्ट्र निर्माण में बाधक जाति व्यवस्था छुआछूत और विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रबल विरोधी थे। वह मानवतावाद, लोकतंत्र, समाजवाद की बुनियाद पर भारत का निर्माण चाहते थे। दुर्भाग्य की बात है कि देश की फिरका परस्त ताकतें देश में लोकतंत्र का गला घोट देना चाहती है । आज जरूरत है कि इस देश की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के विचारों को हथियार बनाकर तानाशाही ताकतों से लड़ने का काम करें । इस अवसर पर मुन्नी लाल यादव त्रिलोकी नाथ यादव बृजेंद्र श्रीवास्तव कभी नंदा लाल कवि गोवर्धन  बाबू लाल यादव अमरनाथ यादव जितेंद्र यादव एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तथा अभिभावक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन हीरालाल यादव उर्फ बंधू जी एवं अध्यक्षता भवानी यादव उर्फ बंधू जी ने किया।




रिपोर्ट : धीरज सिंह, हेमंत राय, राममिलन तिवारी, धनेश पांडेय, पीयूष श्रीवास्तव

No comments