Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने किसने कहा बलिया का यह नेता चल रहा लोकबंधु के नक्शे कदम पर



बलिया। लोकबन्धु राजनारायण की पुण्यतिथि पर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा लोकभवन में लोकबन्धु की प्रतिमा लगवाने की घोषणा पर जिले का ब्रम्हर्षि भूमिहार गदगद है। इस बाबत गुरुवार को नगर के एक होटल में बैठक कर पूर्व सीएम अखिलेश का आभार जताया।

बैठक के मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि बीते 31 दिसम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री की उद्घोषणा सराहनीय है। श्री राय ने कहा कि लोकभवन में राजनारायण जी की प्रतिमा लगे, इसके लिए पूर्व मंत्री नारद राय व सपा के संघर्ष में साथ देना बिरादरी का दायित्व होगा। कहा कि  लोकबन्धु राजनारायण ने भी संघर्ष की बदौलत ही भारत की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। कहा कि लोकबन्धु का अक्स नारद में दिखता है। इन्होंने कभी अपनी जाति समाज को झुकने नहीं दिया।




 अधिवक्ता उदयनारायण राय ने कहा कि पूर्व मंत्री नारद राय लोकबन्धु के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सम्पन्न राय ने कहा कि नारद के संघर्ष के कारण ही तानाशाही के विरुद्ध आवाज उठाने वाले राजनारायण जी की प्रतिमा लोकभवन में लगाए जाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। ऐसे में अखिलेश यादव के साथ नारद राय भी बधाई के पात्र हैं। जितेंद्र राय ने कहा कि नारद राय विकास पुरूष हैं।

 गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय ने कहा कि लोकबन्धु राजनारायण को उचित सम्मान देने के लिए जिले का ब्रम्हर्षि समाज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई देता है। अजित मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव के हम आभारी हैं। ब्रम्हर्षि समाज उनका ऋणी रहेगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि 1977 के चुनाव के नायक लोकबन्धु राजनारायण जी थे। लेकिन वह पद उन्हें नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। कहा कि भूमिहार समाज में समाजवाद है। काशी विश्वनाथ मंदिर में राजनारायण जी ने दलितों को प्रवेश दिलाया। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के कथनी और करनी में अंतर नहीं है।

 उन्होंने लोकभवन में प्रतिमा लगाने की घोषणा की है तो यह मूर्त रूप जरूर लेगा। बैठक में डॉ. मदन राय ने कहा कि जो समाज एकजुट नहीं रहता वह मिट जाता है। भूमिहार ब्राह्मण समाज का बेहतर इतिहास रहा है। डा. रामसुरेश राय ने कहा कि हमें अपने लोगों को मजबूत करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। कहा कि महान किसान नेता दण्डी स्वामी सहजानन्द जी व लोकबन्धु जैसी विभूतियों के नाम पर एक ट्रेन तक नहीं चली है।

इस अवसर पर  ब्रजकिशोर पांडेय, राजेन्द्र राय, अरविंद राय, डा. राम सुरेश राय, हरिनारायण राय, विजय राय, अनिल पांडेय, हरिशंकर राय, विवेकानंद राय, विनय सिंह, राजकुमार पांडेय आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभव शंकर ठाकुर व संचालन परमात्मा पांडेय ने किया।


By-Ajit Ojha

No comments