Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय




सिकन्दरपुर, बलिया । स्थानीय पार्वती कटरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम डा.उमेश चंद के नेतृत्व में हुआ। भाजपा नेता हरिभगवान चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि यह कानून नागरिकता देने का है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जायेगी। गोबर्धन मधुकर, चंद्रमा वर्मा, गोरख गुप्ता, विशाल सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments