Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2 मार्च का राशिफल: इस राशि वालों को आज मिल सकता है नौकरी का प्रस्ताव



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपकी सेहत नरम गरम रहेगी। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। साथ ही आलस्य के कारण आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। यदि आप किसी दुविधा में हैं तो आपको अपने किसी करीबी से इस विषय में खुलकर बात करनी चाहिए। बातचीत के द्वारा बड़े से बड़े मसलों का हल किया जा सकता है। आपकी परेशानी भी दूर होने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज उधार देने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लम्बे समय के लिए अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे। प्रेम और रोमांस के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपनी शादीशुदा जिंदगी में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके उग्र स्वभाव के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती ही जाएगी। आपके रोज के झगड़ों का बुरा असर बच्चों पर भी पड़ रह है। इससे पहले बात हाथ से निकल जाए आप परिस्थिति को संभाल लें। कामकाज के मामले में आज आप काफी सुस्त रहेंगे। दफ्तर में आपके काम में वो रफ़्तार नहीं रहेगी जिसकी आपके वरिष्ठ उम्मीद करते हैं। अपने उच्च अधिकारियों के सामने बहुत ही तोलमोल कर बात करें, नहीं तो आज आपका कहा आपके ही खिलाफ जा सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आज आप कोई आर्थिक लेन देन करते भी हैं तो उसकी पक्की रसीद लेना ना भूलें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और आपको अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। आज आपके पास नए व्यापार का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस समय आपको एक ही काम पर ध्यान लगाना चाहिए। एक साथ कई जिम्मेदारियां लेने से आप पर दबाव भी काफी बढ़ जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ आज सैर सपाटे पर जा सकते हैं। आज आप उनकी सकारात्मकता देख काफी प्रभावित होंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। फिजूल की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें बल्कि अपने समय का सदुपयोग करना सीखें। सेहत को लेकर आज आप निश्चिंत रहेंगे। आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज परिजनों के साथ आज आप अधिक समय बिता पाएंगे। भाई बहन और घर के अन्य सदस्यों के साथ आज आप हंसी मजाक करेंगे। आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आप सोच समझकर अपने वित्तीय फैसले लेंगे तो आपको इसका अच्छा परिणाम आने वाले कुछ दिनों में जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। आज वरिष्ठों द्वारा आपको महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे लेकिन आज आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आपके हर काम में आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वे आपके हर फैसले में आपका साथ देंगे और मुश्किल वक़्त में आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आपको उन लोगों से भी मदद मिल सकती है जहां से आपको उम्मीद काफी कम थी। आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपकी वाणी कारगर रहेगी। आज आप अपनी बातों से कुछ लोगों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में आज अपने रिश्ते को लेकर आप कुछ दुविधा में रहेंगे। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आप कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। यदि आप महसूस कर रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलेगा तो ऐसे में आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। शांत दिमाग से इस विषय पर विचार करके ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें इस तरह उनके विचारों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। आज दोस्तों के साथ भ्रमण मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। दफ्तर में अचानक एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:25 बजे से रात्रि 10:10 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर दफ्तर में आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है तो ऐसे में आपको अपने दिन भर की योजना बना लेनी चाहिए और व्यवस्थित ढंग से काम करना चाहिए। इससे आप जल्दबाजी से भी बचे रहेंगे और आप दबाव भी महसूस नहीं करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज अपने काम से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा। यदि बेहद आवश्यक न हो तो आज यात्रा करने से बचें, इससे केवल आपका समय और पैसा नष्ट होगा। हालांकि पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय के साथ आज आप कुछ गंभीर मसलों पर बातचीत कर सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: प्रातः 5:50 से दोपहर 2:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आज आपको मालूम पड़ता है कि दफ्तर में कोई आपको पसंद करता है और आपके साथ प्रेम जीवन की शुरुआत करना चाहता है तो धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। आप भली भांति जानते हैं कि कितनी मेहनत से आपने यह मुकाम हासिल किया है इसलिए अभी आप अपने काम पर ही ध्यान दें। आज पैसों को लेकर लापरवाही ना करें। आज आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो शाम को खाली हाथ ही घर वापस लौटना पड़ेगा। इस समय आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा ना आए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही वे आपकी बातों को भी काफी महत्व देंगे। व्यापार में भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। किसी अटके हुए काम के पूरे होने की प्रबल संभावना है जिससे वित्तीय लाभ संभव है। आज आपके प्रति जीवनसाथी का व्यवहार काफी सकारात्मक और प्रेमपूर्ण रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपको समझने में आपके पार्टनर से भूल हो सकती है और इससे आप दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपके संबंध में कड़वाहट चल रही थी तो आज आपके प्रति उनका रवैया बदला हुआ नजर आएगा। आप महसूस करेंगे कि उनका दृष्टिकोण सकारात्मक हो रहा है। यह सब आपके ही प्रयासों का नतीजा है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप इसी तरह अपनी बात को लेकर अड़े रहेंगे तो आपका रिश्ता भी टूट सकता है। आपको अपने पार्टनर के पक्ष को भी समझना चाहिए। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र बनाए रखें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी का नया जरिया मिलने के आसार हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने काम पर ध्यान लगाएं। आप लापरवाही करते हैं तो आज परिस्थिति को संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके वैवाहिक या प्रेम जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज आप इससे निपटने की पूरी कोशिश करेंगे। हो सकता है आज आपको सफलता ना मिले लेकिन आपका उत्साह और जोश कम नहीं होगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आप बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेंगे और इसकी तैयारियों में काफी व्यस्त रहेंगे। कामकाज की बात करें तो जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेकर खुद को ना ही थकाएं तो बेहतर होगा। इससे आप सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। हालांकि काम के प्रति आपका समर्पण देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे और आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने उज्जवल भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं और आपको वित्तीय रूप से मदद की जरूरत है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ दिन काफी अच्छा बीतेगा। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज की बात करें तो आज किसी अच्छी नौकरी का भी प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आप सोच समझकर अपना फैसला लेते हैं तो आपका करियर एक नयी दिशा में आगे बढ़ेगा। आज आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेंगे। वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को खत्म करने में आप सफल रहेंगे। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
डेस्क

No comments