Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोरोना का कहर: चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,121



बीजिंग। इस समय चीन सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। एक तरफ जहां कई देशों ने अपने यात्रियों को दूसरे देशों में जाने से प्रतिबंध लगा दिया तो वहीं कई देशों ने हवाई मार्गों पर रोक लगा दी है। जबकि जहां से इस वायरस की उत्‍पत्ति हुई यानि चीन में भी मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,121 हो गई। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 46 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये संख्या जनवरी से दर्ज होने वाले मामलों में सबसे कम है।

अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि वायरस के शुरू होने वाले वुहान शहर में स्थापित किए गए अस्थायी अस्पतालों को भी बंद किया जाएगा।
चीन में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 80,735 हो चुकी है। 19,016 लोगों का इलाज चल रहा है। 58,600 लोगों के रिकवर करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि घातक कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यह तेजी से अब तक 85 देशों में फैल चुका है। इससे संक्रमित लोग बड़ी संख्या में मर रहे हैं और कई देशों ने यात्राओं और उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

No comments