Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कमांडर जीप पलटी, आधा दर्जन महिलाएं घायल



 बैरिया(बलिया)। छपरा से शुक्रवार की शाम बैरिया आ रहे कमांडर जीप एन एच 31 पर ठेकहां गांव के सामने पलट गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां से रुकसाना खातून 38 वर्ष पत्नी फिरोज निवासी बिनई थाना रिवील गंज जनपद सारण बिहार की स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में शारदा देवी 35 वर्ष पत्नी शंभू नाथ व रीना यादव 20 वर्ष पत्नी दयाशंकर यादव निवासी गण धतूरी टोला थाना दोकटी तथा रीना 5 वर्ष पुत्री मोहम्मद फिरोज ग्राम इनई थाना रिवील गंज सारण, सलमा खातून 60 वर्ष पत्नी फूल मोहम्मद निवासी इनई थाना रिवील गंज सारण बिहार का इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है। सभी घायलों के घर सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कमांडर जीप को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments