Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

18 जून का राशिफल: पैसों को लेकर इन राशि के जातकों को लगेगा आज बड़ा झटका



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। ठंडा पानी, कोल्ड्रिंक आदि से बचें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। आज आप घर पर ही आराम करें। इस समय सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे पहले आप बिना सोचे समझे अपने खर्च करने की आदत को बदलें। आर्थिक लेन देन सोच समझकर करें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को साझेदारी में किए हुए किसी कार्य से अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परिजनों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय आपका उत्साह बढ़ाएंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

निजी जीवन पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। रिश्तों में कड़वाहट के कारण मन में चल रही उथल पुथल को आज शांत करने की भी कोशिश करेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहें। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पैसों के मामले में लापरवाही न करें, नहीं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों से उलझने से बचें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलंदाजी न करें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आप नियमों और कानून के दायरे में रहकर अपना काम करें। आज ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपका हर काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरा होगा। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति होने आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों के कारण रुके हुए काम आज पूरे होंगे और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। अगर आप शांति से अपनी बात रखेंगे तो जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 10:45 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। धन संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो इस समय छोटे स्तर पर ही शुरुआत करें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर प्राप्त होगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का सम्मान करें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनकी परेशानी जानने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको नियमित रूप से योग और ध्यान करना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा कि पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझकर लें। आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। यदि आप किसी कानूनी दांव पेंच में फंसे थे तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा और आपका अटका हुआ काम एक बार फिर शुरू होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और वे आपका विरोध कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप शांत रहकर ही बात को संभालने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में आज कलह हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने या गुस्सा करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। सबसे पहले आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज के दिन आपके हाथ निराशा लगे लेकिन आप कोशिश करते रहें जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी करने वाले जातक आज संभलकर रहें। काम के बीच में ज्यादा इधर उधर की बातें न करें और समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आपको अपनों के लिए भी निकालने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का दबाव कुछ कम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। वहीं दूसरी और व्यापारियों को इस समय अपना हर फैसला सोच समझकर लेना होगा। यदि आप नए व्यापार के बारे में सोच रहे हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो खाने पीने का अधिक ध्यान रखें ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें। आपको ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप बहुत उत्साहित रहेंगे। काफी समय से जो कार्य लंबित पड़े हैं आज आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी काम हाथ में लेने से बचना होगा। आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका नुकसान हो। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आप नौकरी करते हैं तो आज बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगा। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता से आपके बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों की बात करें तो आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 3 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बुद्धिमानी और मेहनत से काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको अपने किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप उनसे अपना सुख दुख साझा करेंगे। आज पिता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का व्यवहार कुछ रहस्यमयी रहेगा। बेहतर यही होगा कि आप उनसे खुलकर बात करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अटके हए कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप थोड़ी सी कोशिश और करेंगे तो आपकी समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ से बचना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक







डेस्क

No comments