Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

19 जून का राशिफल: इस राशि वाले भूलकर भी ना करें आज ये काम



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है और आप अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके पास कुछ अच्छे विकल्प हो सकते हैं। यदि आप सोच समझकर अपना निर्णय लेंगे तो आने वाले समय में इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। आपका बड़बोलापन आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। ना चाहते हुए भी आज कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप काम का दबाव ज्यादा महसूस कर रहे हैं तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज बहुत ही सोच समझकर अपना निर्णय लें। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण आपको लाभ के स्थान पर आर्थिक हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आपसे कुछ बड़ी गलतियां हो सकती हैं। इस समय आप पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण अच्छा रहेगा। हालांकि आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का आपको मौका नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:40 से सुबह 9:30 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप अपने पेशेवर और निजी जीवन में चल रही समस्याओं के कारण दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने दिमाग को आराम देना चाहिए। आप अपनी सारी चिंताएं भूलकर खुद पर ध्यान दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और शांति से अपने अपनी परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश करें। किसी कारणवश यदि आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं तो आज आप उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं। ऐसे में आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से उनसे जुड़े रहने की कोशिश करें। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें ताकि आप बचत पर भी ध्यान दे पाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नई सौदेबाजी करते समय सजगता बरतनी होगी। यदि इस समय आप उधार में माल देते हैं तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। लगातार बैठकर काम करने की वजह से कमर में दर्द व रीढ़ की हड्डी में जकड़न महसूस हो सकती है। अच्छा यही होगा कि आप हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें। परिवारिक जीवन में कलह संभव है। छोटी सी बात को लेकर आज घर के बड़ों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसे मैं आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। अगर आप नौकरी करते हैं और पिछले कई दिनों से आपका कोई काम पूरा नहीं हो पा रहा है तो आज के दिन आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े अन्यथा मुश्किल हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आज आप पर काम का दबाव अधिक है तो आपको रणनीति बनाते हुए अपने कार्य करने के तरीके में कुछ बदलाव करने होंगे। इससे आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे और आपका तनाव भी कम होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में कुछ गति आएगी। हालांकि आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य नरम रहेगा। बेहतर होगा आप उनका पूरा ध्यान रखें। किसी बात पर यदि आज जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो जाती है तो बहसबाजी करने की जगह आप प्यार से मामले को संभालने की कोशिश करें अन्यथा छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है और आपके घर की शांति भंग हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। काफी समय से जिस काम को पूरा करने के लिए आप जी जान से मेहनत कर रहे थे आज आप उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। वरिष्ठ आपकी मेहनत को सराहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई खास भेंट भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर नहीं जाएंगे। आज अग्नि से संबंधित कोई भी कार्य करते समय अधिक सावधानी बरतें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मन प्रसन्न रहेगा और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आपको लगभग अपने हर प्रयास में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके काम की भी तारीफ होगी। वहीं व्यापारियों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात कुछ बड़े क्लाइंट्स के साथ हो सकती है। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज उनकी ओर से कुछ लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। आज वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। अपने प्रिय को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:20 से 11 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारी वर्ग को आज कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप लंबे समय के लिए कानूनी दांवपेच में फस सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को तकनीकी रूप से और मजबूत बनने की जरूरत है। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आपको नई योजनाएं बनानी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप स्टॉक में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि पिछले कुछ दिनों से आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज वे आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने पेशेवर और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आपका कोई अपना आज मुसीबत में पड़ जाए तो उनकी मदद करने के लिए आप अपनी ओर से हर संभव प्रयास करें। हो सकता है इस समय उन्हें भावनात्मक समर्थन की ज्यादा जरूरत हो। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इससे मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे और काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के हाथ भी आज निराशा लगेगी। आज आपके कुछ बने बनाए ग्राहक टूट सकते हैं। विषम परिस्थितियों में भी आप हिम्मत से काम लें, जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपना कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। हालांकि इस समय आपको ज्यादा तनाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका स्वास्थ्य नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति में अचानक उछाल आने की संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। लंबे समय बाद आज दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर से 12 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

किसी बात को लेकर आज मन परेशान रहेगा। आपको अपना मानसिक संतुलन बनाकर चलना होगा। इस तरह छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लगाएं। बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गौर से सुनें, इसमें आपकी ही भलाई है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहें अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। व्यापारी वर्ग अगर किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो उससे जुड़ी योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन की बात करें तो पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो उसे समाप्त करने के लिए आपको पहल करनी चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। इससे आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अच्छा यही होगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वर्क लोड अधिक रहने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। अगर आप शांत रहकर अपना काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से बचें, नहीं तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी नए व्यवसाय प्रस्ताव को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें ताकि आप अपने लंबित बिलों को जल्द से जल्द चुकाने में सफल रहें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो ठंडी चीजों से दूर रहें अन्यथा सर्दी जुकाम और सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



डेस्क

No comments