Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

26 जून का राशिफल: इस राशि वाले रखें आज इस बात का विशेष ध्यान


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करती है तो आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में काम करने में आपको कुछ परेशानी होगी। कुछ सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। ऐसे में आप ठीक तरह से काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप इस तरह की बातों से दूर रहें। इस समय आपका काम आपके लिए सबसे जरूरी है। व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आप महसूस करेंगे कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारे आपसी मतभेद दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। सेहत को लेकर अधिक सावधानी बरतें। आज कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपके सौम्य व्यवहार और मीठी वाणी से आपका कोई कार्य बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है जो आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। मुमकिन है आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका दिया जाए। आपके लिए अच्छा होगा कि आप जमकर मेहनत करें। व्यापारियों का कोई अटका हुआ काम आज बनता हुआ नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4:50 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा आर्थिक लेन देन के लिए दिन अच्छा नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी टीम के लीडर हैं तो आपको सभी के साथ ठीक से पेश आने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर खुदरा व्यापारियों के हाथ आज छोटा मोटा मुनाफा लग सकता है। जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें। हो सकता है इस समय वे ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हों, ऐसे में आपको उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करनी चाहिए। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बोलने से पहले यदि आज आप अच्छी तरह सोच विचार कर लेंगे तो आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं, विशेष रूप से निजी जीवन में आज इस बात का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि आप शांत रहकर मामले को ज्यादा बिगड़ने से रोक सकते हैं। पैसों की बात करें तो आर्थिक लेन देन करते समय आज आपको अधिक सावधानी बरतनी की जरूरत है अन्यथा नुकसान संभव है। कामकाज की बात करें तो अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। काफी प्रयासों के बाद भी आज आपका काम नहीं बन पाएगा। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। देर रात तक जागने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पिछले कुछ दिनों से आपके जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आप तनावमुक्त रहेंगे और खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का दबाव कुछ कम रहेगा और समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। इसके अलावा दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा और आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप स्टेशनरी संबंधित व्यापार करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आज व्यापार से जुड़ा कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। खुद पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। आज के दिन आपको सभी के साथ विनम्रता से पेश आना होगा। वाद विवाद या टकराव से बचें अन्यथा इसका नकारात्मक परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा आय का नया स्रोत प्राप्त होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। सेहत की बात करें तो यदि आपको कमजोरी और थकान महसूस हो रही है तो ऐसे में आपको अपने खान-पान और आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आपके पास कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें आज ही निपटाना जरूरी है तो ऐसे में आपको टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। अच्छा यही होगा कि आप अपने सभी कार्यों की योजना पहले ही बना लें ताकि अब जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी बातों से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और आपके रिश्तों पर इसका गलत असर पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसे प्राप्त करने में आपके रास्ते में कई बाधाएं आ सकती हैं। सेहत की बात करें तो कामकाज का दबाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में उदासीनता महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही दूरियों को कम करने की जरूरत है। आप एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। इसका अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और आर्थिक जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं तो आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण आज बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। यदि मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो आप जीवनसाथी से अपने मन की बात साझा करें। आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके भी पूरे होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी खत्म होगी और आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवन में आने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ावों से विचलित न हों। आप हिम्मत से काम लें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। अगर आप पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो जमकर मेहनत करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो सरकार की ओर से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जल्द ही आपका कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। यदि आज आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो निष्पक्ष होकर अपना हर निर्णय लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दूसरों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें। अगर आप फैशन से संबंधित काम या व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका अच्छा फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज ज्यादा खर्च करने से बचने की आपको सलाह दी जाती है। आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट संभव है। पैसों की कमी के कारण भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक





डेस्क

No comments