Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

11 जुलाई का राशिफल: इस राशि वालों को मिल सकती है आज खुशखबरी


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलना लगभग तय है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपके बॉस से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप उनकी बातों को गंभीरता से लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव आपको मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 25

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:05 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। बेहतर होगा आप खुद को इसके लिए पहले से तैयार रखें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज आपके बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। अगर आप सूझबूझ से काम लेंगे तो इसमें आपका ही फायदा है अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का समर्थन और आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें और लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 3 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत के कारण आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप जो भी बोलें बहुत ही सोच समझ कर बोलें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको परिश्रम करते रहना होगा। यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो ऐसे में हिम्मत हारने की जगह आपको धैर्य से काम लेना होगा। आप पूरी सकारात्मकता के साथ प्रयास करते रहें। इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी आपके बर्ताव से नाखुश रहेंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5:35 से रात्रि 9 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आपकी कोई नई परियोजना आर्थिक तंगी की वजह से बीच में अटकी हुई है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज दफ्तर में आपको प्रमोशन लेटर मिल सकता है। आप ज्यादा हैरान न हो क्योंकि यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:15 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आपकी माता या पिता का स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो आपको उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपका साथ देंगे। आज आपकी कोई कीमती खोई हुई कीमती वस्तु अचानक आपको मिल सकती है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। दफ्तर के कार्यों में जल्दबाजी न करें अन्यथा आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। अगर आप थोक के व्यापारी हैं तो बिना सोचे समझे निवेश का फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज स्किन से जुड़ी किसी समस्या से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। आपको बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपके बॉस किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई गलती न करें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। अच्छे मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पैसों का लेन देन बहुत ही सावधानी से करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो यदि कई प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ चल रही सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो कामकाज के बढ़ते बोझ और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप अपने स्वभाव में विनम्रता रखेंगे तो आपके निजी जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। इससे आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे। आप मिलकर भविष्य से जुड़े कुछ फैसले भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको मन की बात अपनों से साझा करनी चाहिए। इस तरह चुप रह कर आप अपनी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप बीती बातों को याद करके दुखी होने की जगह अपनी ऊर्जा को सार्थक कामों में लगाएं। बेवजह जीवनसाथी पर शक करके आप कहीं न कहीं अपने रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं। दूसरों की बातों में आकर अपने प्रिय के बारे में कोई भी राय न बनाएं। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज खूब मेहनत करेंगे। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी कोई डील पक्की हो सकती है। यदि आप पूरी इमानदारी और मेहनत से काम करेंगे तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी बड़े कार्य के सिद्ध होने से मन में अहंकार की भावना आ सकती है। आपको इस तरह की भावनाओं से बचने की जरूरत है क्योंकि आपको अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। बेहतर होगा आप अपने पैर जमीन पर ही रखें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी कारणवश यदि आपके पिता आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज उनका गुस्सा शांत हो सकता है। स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो बाहर का खाना खाने से बचें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज छोटी सी भी लापरवाही न करें। कोई भी काम पेंडिंग ना छोड़े। आज आपको वह मौका मिल सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। आप मेहनत करने में पीछे न हटें। व्यापार से जुड़ा कोई पुराना विवादित मामला आज सुलझने से आप राहत की सांस लेंगे। जल्द ही आपका काम दोबारा तेजी से आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें। इससे आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12:05 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। परिजनों के साथ प्यार और लगाव बना रहेगा। पूजा पाठ में आपका बहुत मन लगेगा। आज आप ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आज आपके किसी जरूरी काम के लिए पैसों की व्यवस्था हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप कठिन परिश्रम करेंगे तो आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक




डेस्क


No comments