Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व सांसद को किया नमन



 सिकंदरपुर, बलिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रसाद लल्लू गुरुवार की दोपहर में सिकंदरपुर पहुंचे। इस दौरान चौराहे पर स्थित पूर्व कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी के मूर्ति का माल्यार्पण करके वह अपने काफिले के साथ विधानसभा सिकंदरपुर के आदमपुर में दिवंगत कांग्रेसी नेता हरिशंकर सिंह के आवास पर गए, जहां उन्होंने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित  किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते समय उन्होंने प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि आज कानून नाम का चीज प्रदेश में नहीं रह गया है। चाहे वह आम नागरिक हो या किसान हो मजदूर हो सब इस सरकार में परेशान हैं।कहा कि आज नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

कहा कि जो नारा देकर सरकार सत्ता में आई उस नारा के ठीक विपरीत कार्य कर रही है। कहा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अंत तक लड़ेगा और जेल जाएगा लेकिन इस तानाशाही सरकार के रवैए से कदापि नहीं डरेगा। इस दौरान देवेंद्र नाथ पांडेय, मनन सिंह, फिरोज अंसारी, हृदयानंद पांडेय, नवनीत चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनीत चौधरी, कमलेश चौधरी, राघवेंद्र प्रताप, जवाहर चौहान, नियामुल हक, श्री प्रकाश राम आदि लोग मौजूद रहे।



*कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाउपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि*


गड़वार(बलिया): कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु जी गुरुवार को दोपहर में कस्बा निवासी व  कांग्रेस पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष  स्व० शम्भू नाथ पांडेय के आवास पर  पहुंचकर स्व० पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि अर्पित किया व परिवार का कुशल क्षेम जाना।उन्होंने स्व०पांडेय को कांग्रेस पार्टी परिवार का हिस्सा बताया तथा अपने को दिवंगत कांग्रेसी नेता का शिष्य बताते हुये परिवार के साथ हर सुख दुख मे साथ देने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर शैलेष पाण्डेय,वीरेंद्र  दुबे,पूर्व प्रधान हीरा राम,दिग्विजय सिंह, राघवेन्द्र सिंह, मुन्ना उपाध्याय,आशुतोष सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान व एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया"दीपक",  मनोज गुप्ता सहित अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहें।



रिपोर्ट-हेमंत राय, पीयूष श्रीवास्तव

No comments