Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तकनीकी कारणों से उप डाकघर का कार्य ठप




सुखपुरा(बलिया) : उप डाकघर सुखपुरा में विगत एक महीने से  तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।इससे डाकघर से जुड़े उपभोक्ताओं में तीव्र आक्रोश है।19 जून को डाकघर से संबंधित विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया जिसके कारण डाकघर का कार्य प्रभावित हो गया फिर 23 जून की डाकघर का लिंक फेल हो गया जिसके कारण किसी प्रकार का लेनदेन पूर्णता बाधित हो गया।

बीच में दो-एक दिनों के लिए लिंकी ठीक भी हुआ था फिर डाकघर का रिवाइटल खराब हो गया जिसके कारण डाकघर से जुड़ा कोई कार्य संपन्न नहीं हो रहा।प्रतिदिन डाकघर से संबंधित उपभोक्ता डाक घर पर आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं।डाकघर में पैसा जमा करने वाले खाताधारक तो और परेशान हैं उनके खातों से लेन देन पूरी तरह बंद है।डाकघर के कर्मचारी प्रतिदिन आते हैं और थोड़ा बहुत जो काम होता है उसे करके वापस चले जाते हैं।कस्बे के प्रबुद्ध लोगों ने इसके तरफ डाकघर के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।


रिपोर्ट अनिल सिंह 

No comments