Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

12 अगस्त का राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा अच्छा फल




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आप एक भरोसेमंद व्यक्ति हैं लेकिन आपका फायदा उठाया जाए तो आप जानते हैं कि इसका जवाब कैसे देना है। नौकरी का इंतजार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। मगर आप जल्दबाजी करने से बचें। इससे जुड़े हर पक्ष की जांच कर लें। आपको जिस काम को लेकर संदेह हो उसे करने के लिए खुद पर दबाव न डालें। अपने भविष्य से जुड़ा फैसला सोच समझकर लें। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपने दिन की प्लानिंग पहले ही कर लेनी चाहिए। इससे आज आपके कई सारे काम पूरे हो सकेंगे। आपको लिस्ट बनानी चाहिए और अपने जरुरी कामों को पहले प्राथमिकता दें। आपकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुजारने का मौका मिलेगा। आपको अपना फोन-लैपटॉप आदि छोड़कर क्वालिटी टाइम बिताने पर जोर देना चाहिए। आपके लिए आज का ये दिन सुकून लेकर आएगा।

शुभ रंग: हल्का नीला

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपके किस्मत के सितारे आपके लिए काफी लकी रहेंगे। आज किसी भी वजह से खुद को उदास महसूस न कराएं। आज का दिन आपका है। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आज मन को शांत रखें और दिल की आवाज सुनने की कोशिश करें। आपको लीडर बनने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर आपको अपनी खूबियों को लेकर संदेह है तो उन लम्हों को याद करें जब आपने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। आपको सकारात्मक लोगों से जुड़ने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: सुबह 5 बजे से 7 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आप एक विश्वसनीय व्यक्ति हैं जो आपको एक अच्छा दोस्त भी बनाती है। आप दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उन्हें हर जरुरी सहायता देना चाहते हैं। इस वजह से लोग आपको काफी पसंद भी करते हैं। आप काफी सेंसेटिव हैं इसलिए आप अपनों को मुसीबत में नहीं देखना चाहते हैं। मगर आपको अपनी सीमा भी पता होनी चाहिए। आपको दूसरों की परेशानियों को लेकर खुद को तकलीफ में डालने से बचना चाहिए। याद रखें कि बुरा वक्त ज्यादा समय के लिए नहीं ठहरता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको लोगों से जुड़े रहने के लिए उनसे बातचीत करना जरुरी है। अगर आप किसी के बारे में अपनी राय देना चाहते हैं तो उस बात पर पूर्ण विश्वास होने के बाद ही कुछ कहें। अगर आप दिल से किसी काम को करना चाहते हैं तो जरूर उसकी शुरुआत करें। आप अपने काम को लेकर सोशल प्लेटफार्म की मदद भी ले सकते हैं। आज के दिन आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आप सही आंकड़ों और सबूतों के साथ अपनी बात रखें। इससे लोग आपके साथ जुड़े रहना पसंद करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आपका अब तक का सफर उतार चढ़ाव से भरा रहा है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। आप अपने सपनों के करीब हैं। आपके इच्छाएं काफी बड़ी होती हैं और इन्हें पूरा करने के लिए आप मेहनत भी खूब करते हैं। आप कामयाबी के नजदीक हैं लेकिन आपको घमंड से बचने की सलाह दी जाती है। आपको दूसरों के नजरिये से भी स्थिति को देखना चाहिए। आपको उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो आपकी सफलता से जलते हैं। आप अच्छे लोगों की तलाश करें और उनकी संगत में अपना काम करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज के दिन आपको ईमानदार रहने की जरुरत है। आपको आज अपना व्यवहार सौम्य रखना चाहिए। अतीत में हो चुकी बातों को भूलकर आपको आगे बढ़ना चाहिए। आपको नाराज हुए बिना लोगों को अपनी बात कहनी सीखनी चाहिए। लोगों का अटेंशन लेने के पीछे न भागें। इससे आपका अधिक नुकसान हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको या फिर आपके प्रोजेक्ट को समझें तो उन्हें आसान शब्दों में उसके बारे में बताएं। आपको सिर्फ परेशानी की तरफ नहीं बल्कि उसका हल निकालने के पीछे ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सुबह 2 बजे से 11 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षित है और आज आपको इसका फायदा भी मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको आज आपका जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप अपने रिश्ते को एक नए लेवल पर ले जा सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो जल्दबाजी न करें, उनके मन की बात भी जान लें। आज आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आपको सही फैसले लेने में मदद मिलेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप अच्छा धन कमा पाएंगे। आपको आज सही जगह निवेश करने की जरुरत है। आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो आगे चलकर आपको फायदा पहुंचाएंगे। आप इस संपर्क को हाथ से जाने न दें। दफ्तर में अपने सहकर्मियों से तालमेल बिठाकर चलें। इससे आपको बेहतर नतीजे मिल सकेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: शाम 4.40 बजे से रात 6.10 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपनी जिंदगी की जिम्मेदारी खुद ही लेनी होगी। कोई अन्य व्यक्ति आपकी स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकता है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको हर छोटी-बड़ी ऑपरेशन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। इससे आप एक लीडर के तौर पर अपने व्यापार को बेहतर स्थिति में ले जा सकते हैं। आपके साथ काम करने वाले कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ेगा।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

हर चीज को संजीदगी से लेने की जरुरत नहीं है। जिंदगी बहुत खूबसूरत है, आपको इसका आनंद उठाना चाहिए। अगर आप भावनात्मक रूप से असहज महसूस कर रहे हैं तो आपको थोड़ा रिलैक्स करने की जरुरत है। आप नकारात्मक लोगों से दूर रहें। आप बेहतर ढंग से जानते हैं कि अपनी जिंदगी को आसान कैसे बनाना है। दूसरों को अपने जीवन की बागडोर न पकड़ाएं। ऐसे लोगों से मिले जो सकारात्मक हो और उनके साथ हंसी मजाक में दिन बिताएं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: शाम 4 बजे से 5 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आप काफी सेंसेटिव हैं। इस वजह से आप अपने आसपास की ऊर्जा से काफी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि किन लोगों की संगत आपको फायदा पहुंचा सकती है। आप लोगों की भीड़ का हिस्सा बनने से बचें। आप खुद के लिए एक एकांत और सकारात्मक स्पेस तैयार करें। अगर आप लोगों से उम्मीद करना छोड़ देंगे तो आपको उनसे कम दुःख पहुंचेगा। अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। हेल्दी डाइट के साथ थोड़ी कसरत भी करें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक





डेस्क




No comments