Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने योगी सरकार के किस मंत्री ने कोरोना को मात देने के बाद किया क्षेत्र भ्रमण



रतसर (बलिया): कोरोना पर विजय प्राप्त कर जनपद पधारे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी  गुरूवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोंगों से मिले और विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान ईट-भट्ठा उद्योग संघ के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने देर शाम जनऊपुर गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। 


इसी क्रम में मसहां निवासी गुड्डन राजभर की आकस्मिक मौत पर शोक संतप्त परिवार के घर पहुंच कर शोक जताया।भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्र नेता सुधा सिंह की माताजी के निधन पर तपनी गांव पहुंचे और  शोक संतप्त परिवार से मिलकर दुख जताया। देर रात मन्त्री आसन गांव में भाजपा कार्यकर्ता परमात्मा सिंह के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढाढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व  मंडल अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय, ग़डवार मण्डल अध्यक्ष डा० मदन राजभर, पिन्टू पाठक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments