Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

03 का राशिफल और पंचांग : जाने आज किसे मिलेगा सितारों का साथ




*आज का पञ्चाङ्ग*
========≠======
*गुरुवार, ३ सितंबर २०२०*
===================
सूर्योदय: ०६:०२
सूर्यास्त:  ०६:४३
चन्द्रोदय:  १९:३४
चन्द्रास्त: ०६:३९
अयन  दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
कलियगाब्द: ५१२२
शक सम्वत:  १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:  २०७७ (प्रमादी)
मास  आश्विन (प्रथम, शुद्ध)
पक्ष  कृष्ण
तिथि:  प्रतिपदा (१२:२६ तक)
नक्षत्र:  पूर्वाभाद्रपद (२०:५१ तक)
योग:  धृति (१३:२१ तक)
प्रथम करण:  कौलव (१२:२६ तक)
द्वितीय करण:  तैतिल (२५:२२ तक)

*॥गोचर ग्रहा:॥*
===========
सूर्य    सिंह 
चंद्र     मीन (१४:१४ से)
मंगल  मेष (उदित, पूर्व)
बुध    कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु    धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र   कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि   मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु    मिथुन
केतु    धनु

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
=================
अभिजित मुहूर्त:  ११:५१ से १२:४१
अमृत काल:  १२:०५ से १३:५१
होमाहुति:  चन्द्र (२०:५१ तक)
अग्निवास:  पाताल (१२:२६ से पृथ्वी)
दिशा शूल:  दक्षिण 
नक्षत्र शूल:  दक्षिण (२०:५१ तक)
चन्द्र वास:  पश्चिम (उत्तर १४:१५ से)
दुर्मुहूर्त:  १०:१० से ११:००
राहुकाल:  १३:५० से १५:२४
राहु काल वास:  दक्षिण 
यमगण्ड:  ०५:५९ से ०७:३३

*चौघड़िया विचार*
==============
॥दिन का चौघड़िया॥ 
१ - शुभ      २ - रोग
३ - उद्वेग     ४ - चर
५ - लाभ     ६ - अमृत
७ - काल     ८ - शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - अमृत     २ - चर
३ - रोग        ४ - काल
५ - लाभ      ६ - उद्वेग
७ - शुभ       ८ - अमृत
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

*शुभ यात्रा दिशा*
============
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)

*तिथि विशेष*
==========
आश्विन (प्रथम) कृष्ण पक्ष आरम्भ, द्वितीया तिथि का श्राद्ध आदि।

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण* 
=========================
आज २०:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम  पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सो, द, दी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (दू, थ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

*उदय-लग्न मुहूर्त:*
===============
०५:५९ - ०६:५९ सिंह
०६:५९ - ०९:१६ कन्या
०९:१६ - ११:३७ तुला
११:३७ - १३:५७ वृश्चिक
१३:५७ - १६:०० धनु
१६:०० - १७:४१ मकर
१७:४१ - १९:०७ कुम्भ
१९:०७ - २०:३१ मीन
२०:३१ - २२:०४ मेष
२२:०४ - २३:५९ वृषभ
२३:५९ - २६:१४ मिथुन
२६:१४ - २८:३६ कर्क
२८:३६ - २९:५९ सिंह

*पञ्चक रहित मुहूर्त:*
=================
०५:५९ - ०६:५९ चोर पञ्चक
०६:५९ - ०९:१६ शुभ मुहूर्त
०९:१६ - ११:३७ रोग पञ्चक
११:३७ - १२:२६ शुभ मुहूर्त
१२:२६ - १३:५७ मृत्यु पञ्चक
१३:५७ - १६:०० अग्नि पञ्चक
१६:०० - १७:४१ शुभ मुहूर्त
१७:४१ - १९:०७ रज पञ्चक
१९:०७ - २०:३१ शुभ मुहूर्त
२०:३१ - २०:५१ शुभ मुहूर्त
२०:५१ - २२:०४ रज पञ्चक
२२:०४ - २३:५९ शुभ मुहूर्त
२३:५९ - २६:१४ चोर पञ्चक
२६:१४ - २८:३६ शुभ मुहूर्त
२८:३६ - २९:५९ रोग पञ्चक

*आज का राशिफल*
==============
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता कम रहेगी फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्यो को भी बेमन से करेंगे कार्यो को करते हुए भी दिमाग कही और ही भटकेगा जिससे कोई भी कार्य सफाई से नही होगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलते मिलते ताकि कमी से अधर में लटक सकते है। संध्या का समय यात्रा पर्यटन मौज मस्ती में बिताना पसंद करेंगे। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक ही होंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनो उत्तम रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगो के कार्य मे उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद  पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर मे अधिक मौन रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके प्रतिकूल ही रहेगा। मनोकामना पूरी ना होने अथवा लोगो का व्यवहार आपके अनुकूल ना रहने पर क्रोध आएगा। घर बाहर दोनो जगह अपने अथवा किसी अन्य के गलत आचरण के कारण कष्ट भोगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। व्यवसायी लोग भी आज किसी अन्य की गलती का फल स्वयं भुगतेंगे कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था अधिक रहने से आय के साधन सीमित रहेंगे। घरेलू शांति के लिए परिजनों की इच्छानुसार स्वयं को ढालना पड़ेगा। रक्त-पित्त संबंधित समस्या रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभ वाला रहेगा इसके अतिरिक्त व्यवसाय में वृद्धि होने के योग है नए कार्य का आरंभ भी आज करना शुभ रहेगा। आज आपकी वैचारिक क्षमता में वृद्धि होने से लोगो के सामने खुल कर अपना पक्ष रखने में आसानी रहेगी लेकिन आवश्यकता से ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है इसका भी ध्यान रखना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। घर मे छूटपुट बातो को छोड़ शांति रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है फिर भी स्थिति ज्यादा गंभीर नही होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मजबूरी में किसी विरोधी की सहायता लेनी पड़ेगी इसकी ग्लानि मन मे रहेगी। आज जोड़ तोड़ करके ही आर्थिक लाभ पाया जा सकता है अगर अपनी जिद पर अड़े रहे तो सामान्य लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक मनमानी रवैये के कारण अपमानित हो सकते है अथवा किसी से बहस होने की संभावना है। दाम्पत्य में आज मौन धारण करने पर ही शांति मिलेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।








 डेस्क

No comments