Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सर्प के काटने से युवक की मौत



सहतवार( बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया निवासी राणा सिह 42 वर्ष पुत्र स्व कामला सिह की सर्प के काटने से मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि बुधवार के सुबह 10 बजे के करीब राणा सिह अपने बगल के करकट के घर मे रखा हँसुआ निकाल रहे थे।तभी अचानक साँप ने काट लिया। उस समय घर के लोग समझे कि कोई किड़ा काट लिया होगा। लेकिन कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो  घर वाले बलिया हास्पिटल ले गये। जहाँ डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी एक लड़का एक लड़की है। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।


रिपोर्ट - जेपी सिह

No comments