Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया की "पीहू" को राज्यपाल करेंगी पुरस्कृत, जाने क्यों



बलिया। राज्य अध्यापक पुरस्कार- 2019 प्रदेश के 73 शिक्षकों को मिलेगा। इसके लिये बलिया से प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली  की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय उर्फ पीहू को चुना गया है। 

 यह जानकारी शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह  ने 2 सितंबर 2020 को शिक्षा निदेशक बेसिक  को लिखें  पत्र में दी है. अपने पत्र में संयुक्त सचिव ने उल्लेख किया है कि चयनित सभी  अध्यापकों को  शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर विभिन्न राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल राज्य अध्यापक पुरस्कार  से सम्मानित करेंगी.

श्रीमती उपाध्याय को पुरस्कार के लिये चुने जाने पर  एडुलीडर की जिला एडमिन श्रीमती रंजना पांडे में बधाई दी है. इसके अलावा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं जिला महामंत्री अनिल कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय, रविकांत तिवारी,अजय सिंह, उमेश कुमार सिंह, एसआरजी आशुतोष सिंह तोमर, संतोष तिवारी, डॉ विनय भारद्वाज,राजीव कुमार मौर्य, अजीत कुमार सिंह, कमलेश सिंह,नंदलाल शर्मा, सुनील कुमार राय,चंद्रकांत पाठक, रामाशीष यादव, सर्वत अफरोज, जहीर आलम, कमला सिंह ,शंकर कुमार रावत, चारू चिंता, दिव्या पूरी ने बधाई दी है।





रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments