Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साफ-सफाई से ही मिल सकता है मच्छर जनित रोगों से छुटकारा: सक्षम पाण्डेय




रतसर (बलिया) गांवों में मच्छरों से होने वाले बीमारियों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में परशुराम युवा मंच के सदस्यों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान युवा मंच की टीम ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और बचाव के बारे में जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने बताया कि दुनिया में मच्छर खतरनाक जीवों में से एक है। मच्छरों के कारण होने वाली सबसे घातक बीमारियों में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां आदि शामिल है। मच्छरों के प्रकोप को रोकने के बाद ही इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए साफ सफाई रखने के साथ-साथ जलभराव ना होने दे, तभी मच्छर जनित रोगों से छुटकारा मिल सकता है। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय "रिशु" ने गांव के लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित एवं मच्छरों के प्रकोप से कई अनेकों प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन सभी से बचाव के लिए हमें चाहिए कि अपने घर में या उसके आसपास जलभराव ना होने दे, समय-समय पर डीडीटी पाउडर का छिड़काव करवाते रहे, मच्छरदानी का प्रयोग करे, फूल आस्तीन के कपड़े पहनने के साथ-साथ बदन को ढक रखे। जागरुकता अभियान के अवसर पर नवनीत पाण्डेय, विजय प्रजापति, गुन्नू पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय, गोलू शर्मा सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments