Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनियर में मनाई गई स्व0 नरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी के 93 वीं जयंती व पुण्यतिथि व उनके अग्रज स्व0 जवाहिर सिंह की 101 वीं जयंती

 


मनियर, बलिया ।मनियर इण्टर कालेज के  प्रांगण में स्व नरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी के  93 वीं जयंती व पुण्यतिथि  व  उनके अग्रज स्व जवाहिर सिंह की 101 वीं जयंती बुधवार को एक साथ  मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने इण्टर कालेज के प्रांगण में  दोनों लोगों के लगे  तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।



तथा कहा कि बिरले ही लोगों की जयंती व पुण्यतिथि एक होती है। जिसकी कड़ी मे स्व बलदाऊ जी रहे।वे  मृदुल भाषी होने के कारण लोकप्रिय रहे जिसके कारण ब्लांक प्रमुख, चीनी मिल व भूमि विकास बैंक के उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर व उतर प्रदेश के वन विभाग के सदस्य पद से सुशोभित हुए तथा मनियर इणटर कालेज के संस्थापक रहे । वहीं स्व जवाहिर सिंह जिला वोर्ड के चेयरमैन रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताएं हुए रास्ते का अनुश्रवण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दोनों लोगों ने क्षेत्र के गरीब, असहाय मजलुमो  की हमेशा मदद में लगे रहते थे। लोकप्रिय होने के कारण अपने जुड़े लोगों से गांव, गरीब, खेत खलिहान की कुशलक्षेम का ख्याल रखते थे। तथा हर संम्भव उनके  मदद में कदम से कदम मिलाकर चलते रहते थे।  इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक बिहार डां मनोज पाण्डेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद शंकर दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी , पूर्व प्राचार्य उदय बहादुर सिंह, प्राचार्य रामेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीनिवास मिश्रा,सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय ,  प्रभुनाथ उपाध्याय, कन्हैया सिंह, बशिष्टमुनि उपाध्याय, जुबैर खां सोनू, अनन्त सिंह, कंचन सिंह आदि रहे। आए हुए आगंतुकों का कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह ने सबका आभार प्रकट किया।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments