किसानों के समर्थन में जाते समय पुलिस ने सपा व भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
सिकंदरपुर, बलिया। किसानों के आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए सिकंदरपुर से जाते समय समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि सरकार के इशारे पर जो पुलिसिया कार्यवाही किसानों के बातों को दबाने के लिए की जा रही है वह असंवैधानिक है। अब सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। इसी क्रम में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को श्री राम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यालय घेरने जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं थाने पर रखा गया। श्री राम चौधरी ने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार किसानों का दमन करने पर तुली हुई है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। कहा कि किसानों के समर्थन में जाते समय असंवैधानिक तरीके से पुलिसिया अधिकारों का प्रयोग कर जबरदस्ती उन्हें कार्यकर्ताओं तथा अन्य नेताओं सहित थाने में बंद कर दिया गया है जो पूरी तरह से असंवैधानिक है।
सन्तोष शर्मा
No comments