Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रात में भैंस खोल ले गए चोर



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के पाल चंद्रहागॉवमें  अशोक ठाकुर की भैंस को रविवार की रात किसी वक्त चोर गायब कर दिए। सुबह दरवाजे पर भैंस न देख पीड़ित अवाक रह गया ।

          नगरा थाना क्षेत्र के पाल चंद्रहा निवासी अशोक ठाकुर की भैंस को खरीदने के लिए रविवार को दिन में दो तीन खरीदार आए थे। अशोक ने अपनी भैंस की कीमत 80 हजार मांगी थी। खरीदार 70 हजार दे रहे थे। जिसपर उसने भैंस नहीं दिया और खरीदार चले गए। रात में अपनी भैंस को सुरक्षित जगह पर बांध कर अशोक घर में सोने चला गया। रात में किसी वक्त चोर भैंस को खोल ले गए। पशुपालक को भैंस चोरी की जानकारी सुबह हुई तो उसने अपनी भैंस को चारो तरफ ढूंढा लेकिन भैंस नहीं मिली।  इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नगरा विवेक पांडेय ने बताया कि भैंस चोरी की तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

                                 

संतोष द्विवेदी

No comments