Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शहबान ग्रुप ने बसपा सुप्रिमों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया


बेल्थरारोड, बलिया। शहबान ग्रुप नगरा के तत्वावधान में शनिवार को शहबान बालिका इंटर कालेज नगरा के मैदान में बसपा सुप्रिमों मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डेढ हजार जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ मंडल डा. मदन राम रहे। बसपा नेता व शहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने विधवा, वृद्ध , दिव्यांगजनों व गरीब महिलाओं पुरुषों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किया। 




             कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डा. मदन राम ने कहा कि बसपा सुप्रिमों का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।गरीबों , मजलूमों, दिव्यांगजनों की सेवा से बढ कर कोई दुसरा पुण्य का कार्य नही है। गरीबों के दर्द को समझने वाला ही महान होता है। कहा कि नगरा सदियों से सामाजिक समरसता की अद्भूत मिशाल रहा है। बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की निति पर


कार्य करती है। मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में जब बसपा की सरकार बनी थी तब एक भी दंगे नही हुए थे। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ था। अपराधियों की जगह जेल होती थी। आज प्रदेश की भाजपा सरकार में नफरत की खेती हो रही है। हिंदू मुसलमान को आपस में लडाया जा रहा है। कहा कि 2022 के चुनाव में बसपा की ही प्रदेश में सरकार बनेगी व बहन मायावती मुख्यमंत्री होंगी।बसपा नेता इश्तेयाक अहमद ने कहा कि मानवता हमेशा गरीबों की सेवा की सीख देती है। गरीब, असहाय की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मै हमेशा गरीबों, मजलूमों एवं जरूरतमंद लोगो की सेवा के लिए प्रयासरत रहता हू। इससे पूर्व मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ मदन राम का स्वागत बसपा नेता इश्तेयाक अहमद व ग्रुप के एमडी मु.इमरान ने माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर रिजवान अहमद, इम्तेयाज अहमद, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश,श्रवण कुमार भारती, सियाराम, विक्रमा प्रसाद मौर्या, छोटेलाल, सफीउल्लाह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्य प्रकाश जायसवाल व संचालन शैलेंद्र महाराज ने किया। शहबान ग्रुप के एमडी मो इमरान ने आगंतुक अतिथियों एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments