Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में जिला जेल की दीवार फांद कर फरार हुआ कैदी, हड़कंप

 



बलिया। जिला कारागार में चोरी और हत्या में निरुद्ध कैदी मंगलवार की सुबह जेल की दीवार फांद कर भाग गया। इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी की तलाश  पुलिस के साथ शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।  पुलिस अधीक्षक बिपिन टाडा ने बताया है कि फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई है और चिन्हित स्थानों पर तलाशी और दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही फरार कैदी पुलिस के शिकंजे में होगा.





बांसडीह रोड निवासी बेचू राम पुत्र ढोडा राम चोरी और हत्या के मामले में 5 जून 2018 से जिला कारागार में  बंद था। मंगलवार की सुबह  कैदी जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को हुई हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक समेत जेल महकमा छानबीन में जुट गया। इसके अलावा जिला प्रशासन समेत उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सिविल पुलिस के साथ लगातार दबिश दी जा रही है ।लेकिन समाचार लिखे जाने तक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि हत्या और चोरी के मामले में बंद कैदी मंगलवार की सुबह दीवार फांद कर भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments