Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : वीरेन्द्र सिंह मस्त

 




रतसर (बलिया) पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० अखण्डा नन्द सिंह की छठी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रतसर इण्टर कालेज में अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से महिला आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दुसरे दिन बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। शिविर का उद्घाटन भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मस्त ने कहा कि सुरक्षा एवं स्वावलम्बन दोनों बाते काफी सोच समझकर जोड़ी गई है। सरकार महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्ध है।इसके लिए शासन की तरफ से अनेक योजनाएं चल रही है। विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश जी ने छात्राओं को संबोधित किया। रतसर इण्टर कालेज, शिवजी इण्टर कालेज,डीएस इण्टर कालेज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सम्पूर्णानन्द इण्टर कालेज की 300 छात्राओं को मुख्य प्रशिक्षक अन्तर्राष्ट्रीय कुंगफू फेडरेशन के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं ड्रेगन एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक आलोक सिंह की टीम ने कुंगफू का प्रदर्शन कर खुद को बचाने की कला सिखाई। इसके पूर्व स्व० सहजानन्द सिंह की मुर्ति पर अतिथि द्वय द्वारा माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं संचालन एडवोकेट श्री देवानन्द सिंह ने किया। मौके पर स्मृति सिंह, अक्सा सोसायटी की सचिव दीप्ती सिंह, उपाध्यक्ष तृप्ती सिंह आदि रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments