Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महाराज सुहेलदेव जयंती पर शहीद स्तम्भ पर हुआ माल्यार्पण

 


रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती द्वारा मंगलवार को बसंत पंचमी के दिन महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक द्वारा स्थानीय शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर ज्ञात-अज्ञात शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

अपने सम्बोधन मे श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतवर्ष के इतिहास में मध्यकाल की 11 वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युध्द कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी। 

इस अवसर पर मुनमुन पाण्डेय, लिपिल राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी, इमरान अहमद, दीपक भारती, छट्ठू लाल केशरी आदि उपस्थित रहे।



पुनीत केशरी

No comments