Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्राचीन दुर्गा मंदिर के गर्भ गृह का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने की नथिया व बिंदी चोरी

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा नगर पंचायत में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में गुरुवार की रात चोरों ने मंदिर के खिड़की का ग्रिल तोड़ कर मन्दिर में प्रवेश कर गए और गर्भ गृह का ताला तोड़कर मां की प्रतिमा से सोने की नथिया व बिंदी ले उड़े। चोरी की जानकारी प्रातः मन्दिर में पूजा करने गए पुजारी को हुई तो उन्होंने डॉयल 112 व पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मन्दिर का मौका मुआयना किया। पुजारी ने चोरी की तहरीर थाने में दे दी है। देवी प्रतिमा से आभूषण चोरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

            मंदिर के पुजारी अमरनाथ उर्फ सोहन दास ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि गुरुवार की रात आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह व मुख्य गेट में ताला बंद कर वह घर चले गये थे। शुक्रवार की प्रातः 5 बजे पूजा करने के लिए मंदिर का गेट खोला तो देखा कि गर्भगृह का ताला टूटा हुआ है और मां की प्रतिमा से उनका नथिया व बिंदी गायब है। पुजारी ने चोरी की सूचना डॉयल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मन्दिर का मौका मुआयना में देखा कि मन्दिर के उत्तर तरफ की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है।चोरी की खबर लगते ही काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गये। तरह-तरह की बाते होते रही। लोगों ने कहा कि घर तो घर अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है देवी की प्रतिमा से नथिया व बिंदी चोरी करनेवालों को मां ही सजा देंगी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments