Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव बने राजेश मिश्र


गड़वार(बलिया): ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को उनके कार्य कुशलता, संगठन क्षमता एवं ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इनको प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।उक्त आशय की जानकारी  राष्ट्रीय संयोजक पंडित अरविंद तिवारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रीनाथ पांडे ने मंगलवार को दूरभाष पर दी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र 1996 में सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, तब से लेकर आज तक सामाजिक कार्यों में निरंतर लगे रहे।पेशे से शिक्षक राजेश कुमार मिश्र लगातार स्वामी विवेकानंद मंच,ब्राह्मण स्वाभिमान मंच सहित दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर के सामाजिक कार्यों में संलग्न रहते है।विगत 2 वर्षों से संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश मिश्र ने जनपद में ब्राह्मण समाज के मान सम्मान एवं शिक्षा से लेकर रोजगार तक हर सुख दुख में खड़ा रहने का काम किए हैं। इनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगठन  द्वारा इनको प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया।उनके मनोनयन से जनपद सहित पूर्वांचल के ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। दामोदरपुर में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिला प्रभारी ओम प्रकाश पांडे के आवास पर क्षेत्रीय विप्र जनों की बैठक संपन्न हुई जिसमें श्री राजेश मिश्र को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया बैठक को संबोधित करते हुए सरोज दुबे ने कहा कि  राजेश मिश्र निरंतर ब्राह्मण समाज के एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करते रहे हैं उनके प्रदेश महासचिव बनने पर से जनपद सहित पूरे पूर्वांचल में ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा प्राप्त होगी बैठक में अरुण कुमार ओझा, दयाशंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, विष्णु कुमार मिश्र, मनीष दुबे ,सत्येंद्र पांडेय,मनीष पांडेय,रिंकू दुबे ,बालेश्वर पांडेय,सुशील मिश्र सुधीर चौबे ,अरुण कुमार दुबे, राहुल दुबे ,पप्पू मिश्रा ,पिंटू उपाध्याय, राजेश मिश्र, सतीश उपाध्याय सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments