Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अखिलेश बने सयुस के प्रदेश सचिव, समर्थको में हर्ष

 



बेल्थरारोड, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सयुस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने नगर पंचायत नगरा के जहांगीरापुर निवासी अखिलेश यादव को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। अखिलेश काफी समय से सपा से जुडे हुए हैं। इन्हे प्रदेश सचिव बनाए जाने सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड पडी है। सचिव मनोनीत होने पर अखिलेश ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मै पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा तथा आने वाले विस चुनाव में सपा को सत्ता में ले आने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत करूंगा।अमलेश चौहान, रविकांत यादव शैलेश,  अब्दुल्लाह शाह, अनिल यादव ,संतोष यादव ने अखिलेश को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया है।


रिपोर्ट :- संतोष द्विवेदी

No comments