Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सामूहिक दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार



बलिया : रसड़ा थाना क्षेत्र मे दिनांक 29.05.2021 की रात्रि ग्राम महतवार  के रोड किनारे अर्धनिर्मित मकान मे पीड़िता ABC (काल्पनिक नाम) निवासी महतवार को ले जाकर अभियुक्तगण राजेश यादव पुत्र बेचन यादव 2. विकाश यादव उर्फ छोटई पुत्र लालबचन यादव निवासीगण मोकलपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य अपराध की घटना कारित किया गया था जिसके सम्बन्ध मे पीड़िता के पिता द्वारा थाना रसड़ा पर मु0अ0सं0 155/2021 धारा 376(D), 506 भा.द.वि  व 5/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री नागेश उपाध्याय द्वारा की जा रही थी तथा अभियुक्त घटना के बाद से फरार थे । 

            पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों की  गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री एस. एन. वैस के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय द्वारा अभियुक्तगण  राजेश यादव पुत्र बेचन यादव 2. विकाश यादव उर्फ छोटई पुत्र लालबचन यादव निवासीगण मोकलपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया मु0अ0सं0 155/2021 धारा 376(D), 506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्तगण को  दिनांक 03.06.2021 को  09.30 बजे पकवाईनार चौराहे से  गिरफ्तार  कर न्यायिक अभिरक्षा मे मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। 



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments