Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन

 


मनियर, बलिया । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष मनियर अभिषेक कुमार पाठक की अगुवाई में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर मनियर खेजूरी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनियर अभिषेक पाठक ने कहा कि मोदी सरकार मध्यमवर्ग किसानों को महंगाई के बोझ तले दबा रही है। पेट्रोल की कीमत में 25. 72 /प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत में 23.93 /प्रतिलीटर की वृद्धि हुई है। 5 महीने में 43 बार मूल्य वृद्धि दर्ज की गई है ।इस धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अश्वशक्ति गांधी , जिला सचिव किसान कांग्रेस अनिल चौहान , ब्लॉक उपाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ,रमेश राजभर, त्रिलोकी, मनोज तिवारी ,रितेश चौहान, शीतांशु पाठक, सुनील उपाध्याय ,रवि कुमार ,सतीश कुमार, रविंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


रिपोर्ट राममिलन तिवारी

No comments