Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रीराम तिवारी को प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद मनियर पहुंचने पर फूल, माला व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत

 


मनियर, बलिया । विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत विशुनपुरा के प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को प्रधान संघ के प्रदेश महा सचिव त्रिलोकी नाथ पाण्डेय की मौजुदगी मे शनिवार को   प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद मनियर पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने मनियर बस स्टैण्ड पर फूल, माला व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बबलू तिवारी ने कहा कि प्रधानो के सम्मान मे कोई कोर कसर नही होने दिया जायेगा । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य  विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश यादव उर्फ जेपी,शिक्षक संध के ब्लाक अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, टुनटुन सिंह, मन्टू सिंह, झीन्नी राय, प्रेम मिश्रा, अजीत सिंह आदि रहे।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments