Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2022 में बनेगी समाजवादी सरकार:-अरविंद गिरी


 




दुबहर:-समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी  ने क्षेत्र के नगवा गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजई बनाने के लिए जनसंपर्क किया। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल का मूलाधार होता है ,अगर कार्यकर्ता अभी से जी जान से लग जाए तो निश्चित तौर से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कहां की वर्तमान की सरकार जाति , धर्म, मजहब के नाम पर समाज को बांट रही है। बतलाया   कि धर्म आस्था का विषय होता है, राजनीति का नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की असफल नीतियों की बदौलत देश में महंगाई ,बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। उन्होंने बतलाया कि वर्तमान की भाजपा सरकार शुद्ध रूप से युवा विरोधी है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की नाकामियों का जीता जागता पुख्ता प्रमाण है। इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकू सिंह ,भुवनेश्वर पासवान,अजित पाठक,आशुतोष ओझा , नफीस अख्तर,रविन्द्र पाल, प्रवीण सिंह,प्रशांत यादव ,डॉ० ओम प्रकाश पाठक ,ओमजी दुबे,मोहित यादव, गोविंद यादव ,अवध किशोर पाठक,श्रीकांत गिरी मुन्ना ,सभाजीत यादव, सौरभ यादव ,सुनील गिरी ,शिवम कश्यप ,राकेश पाठक ,विजय यादव ,शिवनाथ यादव,  आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शिवजी पाठक ने किया। 

रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments