Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एम्बुलेंस से 158.04 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे 02 शराब तस्कर चढ़े दुबहड़ पुलिस के हत्थे


 

  


बलिया  पुलिस  अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर*के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब का निष्कर्षण व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना दुबहड  पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.03.2022 को थानाध्यक्ष दुबहड़ श्री अतुल कुमार मिश्र व उ0नि0 श्री हनुमान प्रसाद थाना दुबहड जनपद बलिया मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु से समय करीब 06.10 बजे सुबह  अभियुक्तगण 1. मनोज कुमार पुत्र स्व0 अवधेश राम नि0 गंगहर थाना नोखा जि0 रोहतास बिहार  2. राकेश कुमार पुत्र शिवनारायण चौधरी नि0 गंगहर थाना नोखा जि0 रोहतास बिहार * द्वारा तस्करी हेतु ले जाते समय 180-180 ML की 878 नग फ्रूटी जैसे पैकिंग में कुल 158.04 लीटर (MC DOVELLS GREN LABEL THE RICH BLEND WHISKY 180ML) एम्बुलेंस वाहन में की अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0स0- 52/22 धारा 60(1)क/63 आबकारी अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:

1. मनोज कुमार पुत्र स्व0 अवधेश राम नि0 गंगहर थाना नोखा जि0 रोहतास बिहार  उम्र करीब 22 वर्ष , 

2. राकेश कुमार पुत्र शिवनारायण चौधरी नि0 गंगहर थाना नोखा जि0 रोहतास बिहार 

बरामदगी का विवरण:-

878 नग फ्रूटी जैसे पैकिंग में 158.04 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (MC DOVELLS GREN LABEL FOR SEL IN UTTAR PRADESH ONLY THE RICH BLEND WHISKY 180ML)

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-

थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार मिश्र थाना दुबहड जनपद बलिया 

उ0नि0 श्री हनुमान प्रसाद थाना दुबहड जनपद बलिया 

हे0का0 अखिलेश्वर शर्मा थाना दुबहड़ जनपद बलिया


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments