Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तीन अंतरप्रांतीय शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे




 बलिया -थाना दोकटी पुलिस द्वारा 03 अन्तरप्रान्तीय शराब तस्कर गिरफ्तार जिनके कब्जे से अबैध शराब 12 पीस आफिसर्स च्वाईस ब्लू व्हिस्की,12 पीस व्हिस्की प्रीमियम ब्लैक व 22 पीस  मैक्डावल व  हिट प्रीमियम 01 पेटी मे कुल 48 पीस व एक अदद वैगनॉर कार बरामद।


         श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री राजकरन नय्यर* जनपद बलिया द्वारा  अपराध व अपराधियो व अवैध शराब बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय  के  निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी  बैरिया महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.03.2022 को थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक उ0नि0 चक्रपाणि मिश्र मय फोर्स मुखबीरी सूचना के आधार पर बैरिया की तरफ से  03 अबैध शराब के तस्करों को भुवाल छपरा चौराहे पर 03 अदद अबैध शराब  तस्करों को मय वैगनार जिसका प्रयोग कर अबैध शराब की तस्करी हेतु ले जा रहे थे, पकड़े गए अभियुक्तगणो को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए व बरामद मॉल को कब्जा पुलिस में लिया गया तथा थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए  गिरफ्तार अभियुक्तगणो को मा0न्यायालय रवाना किया गया ।


*पंजीकृत अभियोगः-*

मु0अ0सं0- 46/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना दोकटी जनपद बलिया 

*नाम पता अभियुक्तः-*

1. रविकान्त सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र धूपनाथ सिंह निवासी पचखण्डा थाना मशरख छपरा ( सारण) बिहार

2. सतीश  सिंह पुत्र स्व0 प्रभुनाथ सिंह निवासी पचखण्डा थाना मशरख छपरा ( सारण) बिहार 

3. भोला राय पुत्र सत्यनारायण राय निवासी नया बस्ती सेमरिया रिविलगंज जिला सरन बिहार

*बरामदगी*

1. 12 पीस आफिसर्स च्वाईस ब्लू व्हिस्की,

2. 12 पीस व्हिस्की प्रीमियम ब्लैक 

3. 22 पीस  मैक्डावल  

4. 48 पीस हिट प्रीमियम 01 पेटी मे 

5. 01 अदद वैगनॉर कार (BR04M7204)

6. 04 अदद एण्ड्रायड मोबाईल व 01 अदद सैमसंग कीपैड मोबाईल

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*

1. SO श्री दिनेश कुमार पाठक थाना दोकटी जनपद बलिया 

2. उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्र थाना दोकटी जनपद बलिया

3. कां0 अखिलेश वर्मा थाना दोकटी जनपद बलिया

4. कां0 शुभम सिंह थाना दोकटी जनपद बलिया

5. का0 कमल प्रकाश सिंह थाना दोकटी जनपद बलिया


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments