Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इस विवाद में जमकर मारपीट चार गंभीर



रिपोर्ट : बी चौबे


बैरिया(बलिया) लक्ष्मण छपरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम जमकर हुई मारपीट एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर। दो की स्थिति चिंताजनक रेफर किए गए वाराणसी।

 उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण छपरा गांव निवासी कमलेश सिंह खेत से केला काटकर सड़क पर रखने के लिए जा रहे थे।तभी भगवान सिंह आदि ने  रास्ते से उन्हें जाने से मना किया। जिसको लेकर कहासुनी और वाद विवाद होने लगा।आरोप है कि घर के लोग समझाने के लिए आए तभी भगवान सिंह और उनके परिवार के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर कमलेश सिंह के परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में सूरज सिंह 30 वर्ष, अंकित सिंह 25 वर्ष, मिथिलेश सिंह 28 वर्ष, शैलेश सिंह 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।सूरज मौके पर ही बेहोश होकर लहूलूहान स्थिति में गीर पड़ा। घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां से चारों लोगों को बलिया रेफर कर दिया गया।बलिया के चिकित्सकों ने सूरज सिंह व अंकित सिंह को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दोकटी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कर ली गई है।कमलेश सिंह के तहरीर पर भगवान सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज सिंह और अभय सिंह के खिलाफ धारा 308, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगे हैं।

No comments