ब्रेकिंग न्यूज : सो रहे अधेड़ की बदमाशों ने की हत्या
रिपोर्ट : धीरज सिंह
बलिया । उभांव थाना के फरसाटार गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने भागीरथी राम 54 नामक झोला छाप डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वह अपने घर और करनी चट्टी पर प्रैक्टिस करता था। बदमाशो ने उसके गले और किडनी के पास बरछा से हमला कर हत्या किया है। शनिवार की सुबह भागीरथ को खून से लथपथ देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद गर्मी के कारण घर से थोड़ी दूरी पर नगरा मार्ग के सड़क किनारे चारपाई पर सो गया। रात में किसी समय बदमाशों ने बरछा से गोदकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जब उसकी पत्नी जगाने आई तो खून से लथपथ पति को देख दहाड़े मारकर रोने लगी। जिसके बाद घटना की खबर आग की तरह फैल गई और लोगो की भीड़ जुट गई। हत्या किसने की और क्योकि इसका पता नहीं चल सका है। मृतक की पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्री है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे आलोक कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
No comments