Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा छात्र संघ

 



रसड़ा (बलिया) : मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के छात्र नेताओ की बैठक विद्यालय परिसर में बुधवार को विद्यालय परिसर में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नित्यानंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सदर कोतवाल द्वारा कुंवर सिंह महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धनंजय सिंह विशेन के साथ किए गए दुर्व्यहार पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए पुलिसिया उत्पीड़न का मुंहतोड़ जबाब देने का निर्णय लिया गया। बैठक में संबोधित करते हुए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि बलिया में छात्र नेताओ पर पुलिस उत्पीड़न को छात्र नेता बर्दाश्त नहीं करेंगा। और मान-सम्मान की रक्षा के लिए वे आर-पार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर  अमित सिंह बिट्टु, ललित सिंह बिट्टु, अभिषेक सिंह भोला, धनंजय पांडेय, रजनीश चौबे, धर्मेंद्र सिंह, करन सिंह, प्रिंस सिह, मोनू चौहान, विवमंगल सिंह, विवेक सिंह, धीरज सिंह, राजन सिंह, अभिषेक सिंह रिशु, मंजर आलम आदि ने संबोधित किया। संचालन आनंद सिंह मान ने किया।


रिपोर्ट, नेहाल अख्तर

No comments