Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम हुआ संपन्न



 



बलिया । नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय पड़ोस  युवा संसद का कार्यक्रम नगर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ।

 उक्त कार्यक्रम में युवाओं को संविधान, संसदीय प्रणाली, भारत की ओर से जी-20 की अध्यक्षता, वाई-20 यूथ सम्मिट इनिशिएटिव, इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स, वसुधैव कुटुम्भकम एवं मिशन लाइफ़ के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विश्व पटल पर भारत का अभ्युदय, जी-20 पर विस्तार पूर्वक प्रकाश  डाला गया। वहीं वसुधैव कुटुंबकम अर्थात एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना का पालन करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। स्वागत तथा विषय प्रवेश कराते हुए जिला युवा अधिकारी रविंद्र मोहन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो रहा है और इसी माध्यम से हम विश्व को मानवता का संदेश देने में सक्षम हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू  ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में भारत के पास दुनिया के सबसे मजबूत आर्थिक देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता है। जिसका प्रयोग भारत अपने वैदिक परंपरा से विश्व को परिचित कराने हेतु कर रहा है।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज दुनिया का रोडमैप तैयार करने के बेसिक नियमों को सक्रिय रूप से प्रभावित करने में भारत की भूमिका बढ़ गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य डॉ गणेश पाठक ने कहा कि हमारे देश की हमेशा से यह संस्कृति रही है कि वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर दुनिया को एक परिवार मानता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिवर्ष पौधारोपण करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू,डॉ शिवेंद्र  नाथ दुबे, अशोक सिंह ,रवि राय सुरेंद्र सिंह ,डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ,कमलेश पांडेय, अभिषेक राय, दीपक सिंह, गणेश यादव आदि लोग रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से गुप्तेश्वर प्रसाद, ओंकार सिंह ,नंदिनी सिंह ,मंटू अनामिका वर्मा ,प्रकाश, राजू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

अध्यक्षता डॉ गणेश पाठक ने व संचालन नितेश पाठक ने किया।आभार लेखाकार  नवीन सिंह व नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय  ने संयुक्त रूप से  प्रकट किया।

रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments