Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अनारक्षित सूची की घोषणा होते ही अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों के दावेदारों की बढ़ी हलचल


 

रेवती (बलिया):नगर पंचायत रेवती में लगातार 30 वर्षों से अध्यक्ष का पद अनारक्षित होता चला आ रहा है। इस बार भी सामान्य सीट घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों के दावेदारों की हलचल तेज हो गई है। लगातार दो बार से अध्यक्ष रही जयश्री पांडेय इस बार भी निर्दल रूप से चुनाव में हैट्रिक के लिए मैदान में हैं। सर्वाधिक भाजपा के सिंबल के लिए दावेदारों की संख्या काफी अधिक है। सपा से भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, मांडलू सिंह के अलावें  भाजपा के अतुल कुमार पांडेय उर्फ बबलू पांडेय, महेश तिवारी, ओंकार नाथ ओझा भी भाजपा से टिकट के लिए के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। इसके अलावा समाजसेवी अमित कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय तथा पूर्व चेयरमैन मंजू शर्मा के पति डा. गौतम देव शर्मा,भाजपा के पूर्व में कार्यकर्ता रहे महाबीर तिवारी फौजी, सुभाष साहनी,उधारी राजभर भी मैदान में हैं।

भाजपा के टिकट तय को लेकर मतदाताओं में काफी उत्सुकता बनी हुई है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments