Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निर्दलीय प्रत्याशी सितारा, लड़का लड़की चुनाव चिन्ह के साथ भाजपा के कमल के फूल व सपा के साईकिल को देंगे टक्कर



 रेवती (बलिया):निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व उनके समर्थक काफी सक्रिय हो गए हैं। निर्दलीय सितारा , लड़का लड़की, छत का पंखा, पहिया, घास फूल चुनाव चिन्ह के साथ भाजपा के कमल के फूल, सपा के साईकिल, बसपा के हाथी और आप के झाड़ू को शिकस्त देने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोक दिए हैं। चुनाव में तीसरी बार हैट्रिक के लिए उतरी निर्दलीय निवर्तमान अध्यक्ष जयश्री पांडेय के राह रोकने के लिए भाजपा ने युवा समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी पर दांव लगाया है। वही निर्दलीय प्रत्याशी मांडलू सिंह लड़का लड़की चुनाव चिन्ह के साथ टक्कर देने के लिए तैयार है। सपा के अमित पांडेय पप्पू, बसपा के सुभाष साहनी,आप के उधारी राजभर सहित निर्दल प्रत्याशी कुसुम पांडेय छत का पंखा,डा. गौतम देव शर्मा पहिया, महेश तिवारी घास और फूल सहित कुल 15 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर जोर आजमाईश के लिए चुनाव मैदान में हैं।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments