Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धूम धाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयन्ती, सम्मानित किए जाएगें विप्रजन


 



रतसर(बलिया):श्रीहरि विष्णु के आवेशावतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आगामी 22 अप्रैल को जनऊपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। परशुराम युवा मंच के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय ने बताया कि अपने इष्टदेव की जयंती से पूर्व एकता के सूत्र में बंधना होगा। संगठित होकर हम इस समारोह को बेहतर बना सकते है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को सुबह सात बजे भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की पूजा-अर्चना और हवन-भंडारे के साथ होगा। दिन में सुन्दर कांड का संगीतमय पाठ किया जाएगा। वहीं समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले ज्योतिषाचार्य पं० परमहंस जी पाण्डेय को जनऊबाबा साहित्यक संस्था निर्झर के द्वारा अंग वस्त्रम,गीता एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मंच के मंत्री आशिष मिश्रा ने समस्त विप्रजनों एवं गणमान्य नागरिकों से सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments