Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इन राशि वालों के लिए खुशियों भरा सौगात लेकर आएगा आज का दिन


 


🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 11/05 /2023

🚩 दिन -- गुरुवार /षष्ठी तिथि, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ मास 🚩

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ षष्ठोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 सङ्कल्पप्रभवान्कामांस्त्यक्त्वा सर्वानशोषतः। मनसैवेन्द्रियग्रामं विनियम्य समन्ततः॥

(गी0/06/24) 

अर्थ 👉 संकल्प से उत्पन्न होनेवाली सम्पूर्ण कामनाओं का सर्वथा त्याग करके और मन से ही इन्द्रियसमूह को सभी ओर से हटाकर।

🕉️ तिथि --षष्ठी 11:29 तक तत्पश्चात सप्तमी  

☸️  पक्ष ---------- कृष्ण पक्ष 

☸️ नक्षत्र --- उ०षाढा़ 14:37 तक तत्पश्चात श्रवण 

☸️ करण ---- वणिज 11:29 तक

☸️करण ---- विष्टिभद्र 22:18 तक

🕉️ योग ------शुभ 15:15 तक तत्पश्चात  शुक्ल 

☸️ वार ------ गुरुवार                                   

 ☸️मास ------- ज्येष्ठ मास

☸️चन्द्र राशि --- मकर

☸️सूर्य राशि ----- मेष

☸️ऋतु  --------- बसंत 

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:21

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:44

☸️दिनमान ------ 13:22

☸️रात्रिमान ---------- 11:38

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 10:16

☸चन्द्रोदय🌙---  24:33

    🌷🌷लग्न मेष  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मेष -- 25:53°--  भरणी  

चन्द्र -- मकर ---04:35°--  उ०षाढा़                         मंगल --- कर्क -- 00:22°-- पुनर्वसु  

बुध -- मेष  --- 12:19°-- अश्विनी 

गुरु -- मेष --- 04:30°-- अश्विनी 

शुक्र--- मिथुन --- 09:32°--  आर्द्रा  

शनि-- कुम्भ ---11:53°--शतभिषा 

राहु --मेष --09:46°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 09:46°-- स्वाति 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर) 13:43 से 15:23 तक अशुभकारक 

यमकाल 05:21 से 07:01 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 08:42 से 10:22 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:29 तक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

21+05+1 = 27 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

21+21+5= 47 भागे 7 शेष 05 भोजनेचैव,,,अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                  

गुरुवार को दक्षिण  दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं,, गुरुवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️ 

गुरुवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकी,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है। 🌿                                                                                                                                                      🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                                                                    

🌿आज षष्ठी तिथि है और षष्ठी तिथि में नीम🌳 (🍃कड़वी और मीठी पत्ती वाली🍂) और दातुन का सेवन वर्जित है,,क्योंकी ऐसा करने से पाप क्षीण हो जाते हैं और मनुष्य को पशु-पक्षियों की योनि में जन्म लेना पड़ता है।🌿                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏

 मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। 


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है।  नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।


सिंह राशि>> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू 

सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें।  दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें, ख़ास तौर पर जब इसके साथ कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि>> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी 

ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ ढ, भे 

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी।  आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।


कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा।  दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे।  अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞

No comments