Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सनबीम के प्रांगण में विद्यार्थियों के लिए हुआ उच्च शैक्षिक अध्ययन एवम विषय चुनाव संबंधित वर्कशॉप





जिले के अगरसंडा ग्राम स्थित सनबीम विद्यालय अपने विद्यार्थियों के हित हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहता है। विविध शैक्षणिक क्रियाकलापों से लेकर क्रीडा क्षेत्र तक विद्यार्थियों को समुचित व्यवस्था एवं प्रशिक्षण प्रदान कर अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करता है इसी क्रम में दिनांक 9 अगस्त 2023 को विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के मन में भविष्य को लेकर चल रहे उधेड़बुन को दूर करने एवं उनमे आत्मबल और प्रबल इच्छाशक्ति को भरने के लिए *भारत सरकार द्वारा सम्मानित प्रोफेसर  रामेश्वर दुबे* के प्रेरणात्मक सभा का आयोजन किया गया।


ज्ञात हो कि प्रो दुबे ने फ्रांस के मांटपेलिया विश्विद्यालय से पीएचडी और हायर रिसर्च की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इन्होंने कई विशिष्ट डिग्रियां प्राप्त की है।अपनी इन उपलब्धियों के कारण भारत सरकार एवम ब्राजील सरकार द्वारा सम्मानित प्रो दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए *उन्हें अपने अभीष्ट (इच्छित)मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।* उन्होंने बच्चों से कहा कि इधर उधर की बातों पर ध्यान देने के बजाय जो आपके मन में हैं उसी मार्ग पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ चले। उन्होंने विद्यार्थियों के मन में चल रहे विषय आधारित भ्रम भी दूर किया तथा गणित और विज्ञान से आगे बढ़कर भी कई विषयों में करियर बनाने की प्रेरणा दी। प्रो दुबे ने भारतीय और यूरोपीय शिक्षा पद्धति के विषय में बताया कि भारत में शिक्षक विद्यार्थियों  के समस्या का समाधान करता है ,इसके विपरित यूरोप में शिक्षक अपने विद्यार्थियों को स्वयं समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करता है। 


उन्होंने विद्यार्थियों को लिवरपूल यूनिवर्सिटी के विषय में बताते हुए वहां की शिक्षण और संस्कृति से भी परिचित कराया।

यूरोप की शिक्षण पद्धति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि एक बार वहां जाने के पश्चात पुनः वापस आना जटिल हो जाता है क्योंकि वहां का शिक्षण ढांचा अत्यंत सुदृढ़ एवम स्थिर है।

*गणित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए  उन्होंने  इंडियन स्टेटिकल इंस्टीट्यूट एवम चेन्नई स्थित मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट में अप्लाइड मैथमेटिकल इन कंप्यूटर साइंस में करियर बनाने का सुझाव दिया।* 


विद्यार्थियों ने उनसे कई प्रश्न भी पूछे जिनका जवाब प्रो दुबे से पाकर वे संतुष्ट हुए।

समय का अभाव होने के कारण उन्होंने पुनः सनबीम में जल्दी आने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे विधार्थियों की भौतिकी और गणित से जुड़ी समस्या का भी निराकरण करेंगे। 


इस अवसर पर प्रो दुबे द्वारा *एस ओ एफ ओलिंपियाड में राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय स्तर अपर सफल* हुए विद्यालय के प्रतिभागियों को मेडल एवम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

 इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने *बच्चों को विषय विशेषज्ञों व कैरियर विशेषज्ञों से बराबर सलाह लेने की बात कही और कहा कि आज के बदलते परिवेश में तकनीकी युक्त अनेक क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं। कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। बस आपको इच्छाशक्ति व लगन से निर्बाध चलते रहना है।*


      विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने भी बच्चों को कैरियर संबंधी सुझाव देते हुए कहा कि विद्यालय समय - समय पर आपके मार्गदर्शन हेतु तमाम क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। इसमें आप सबकी उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है। 


       इस अवसर पर  सीनियर कोऑर्डिनेटर  पंकज सिंह तथा  वरिष्ठ वर्ग के समस्त शिक्षक की उपस्थिति सराहनीय रही।



रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी 

No comments