Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुबह सात बजे से पहले ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगीं मतदाताओं की लंबी लाइन



रेवती (बलिया):सूर्य के उदय होते ही नगर के विभिन्न मतदान केंद्रो पर मतदाताओ की लम्बी लाइन लग गयी। महिला पुरुष का संयुक्त बूथ होने की वजह से प्रारंभ में मतदान की गति काफी कम रहा। सुबह 9 बजे 13.8%, 11 बजे 25.82% तथा  बाद एक बजे मात्र 38.71%% ही मतदान हो पाया था। दिन में 12 बजे रेवती पहुंचे चुनाव प्रेक्षक विशाल सिंह ने बड़ी बाजार स्थित प्राथमिक पाठशाला नं एक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहा महिला कांस्टेबल के ड्यूटी पर न होने की शिकायत सीओ बैरिया से किया।हालांकि जानकारी मिलते ही दो महिला कांस्टेबल हाजिर होकर सफाई दिया कि साहेब नाश्ता करने चली गयी थी। डीएम व एस पी बलिया ने भी मतदाता केंद्रो का जायजा लिया। पूरे दिन एसएचओ हरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र दत्त के पुलिस बीएसएफ के जवान के साथ चक्रमण करते रहे।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments