Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मतदान को लेकर आधी आबादी में दिखा उत्साह, लाठी के सहारे पोलिंग बूथ पर पहुंचे बुजुर्ग


 


रतसर (बलिया):स्थानीय नगर पंचायत का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। वोटिंग की शुरुआत में ही मतदाताओं का उत्साह देखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स भी तैनात रही। नव सृजित नगर पंचायत में पहली बार हो रहे चुनाव में नगर की सरकार चुनने में आधी आबादी ने बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कहीं घुंघट में तो कहीं बुर्का पहने महिलाओं की बूथों पर लम्बी कतार नजर आई। तेज धूप में भी महिलाएं लाइन में खड़ी नजर आई। नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर दिव्यांगों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बैसाखी व ह्वील चेयर के सहारे पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत चुनाव में नई दुल्हनें उत्साह के साथ अपने पति व स्वजन के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और मतदान की। रतसर नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 18879 थी जिसमें 10076 पुरुष एवं 8803 महिला मतदाता शामिल थी। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में 9 बजे तक 11.93 प्रतिशत,11 बजे तक 23.39 प्रतिशत, 3 बजे तक 44.44 प्रतिशत एवं पांच शाम तक 53.94 प्रतिशत मत पड़े। इस बावत मतदाताओं ने बताया कि अब तक हम लोग गांव के प्रधान का चयन करते थे। पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन करने का मौका मिला है।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments