Breaking News

Akhand Bharat

जाने कहा मनी सामाजिक कार्यकर्ता छितेश्वर नाथ पाठक की प्रथम पुण्यतिथि


 


दुबहड़। क्षेत्र के नगवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम साधन सहकारी समिति अखार के पूर्व सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता छितेश्वर नाथ पाठक की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनाई गई। क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गणमान्य व्यक्तियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व पुण्यतिथि पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मानस के कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों में मानस पाठ करके लोगों को आनंदित किया। साथ ही भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं हनुमान की आरती कर गांव एवं क्षेत्र के मंगलमय की कामना की। इस मौके पर पं.अश्वनी कुमार उपाध्याय, संतोष पाठक, आशीष पाठक, दुर्गेश चौबे, राधाकृष्ण पाठक, दयाशंकर गुप्ता, वीर बहादुर यादव, दिनेश पाठक, भोला पाठक, बरमेश्वर यादव, आदित्य पाठक, नागेश्वर खरवार, रघुबीर राजभर,आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments