Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

big breaking news : 9 दिनों से डेड बॉडी के साथ रहने वाली नानी की डरा देने वाली कहानी





बाराबंकी : एक हैरान करने वाली समाचार सामने आई है हजाराबाग मोहारीपुरवा मोहल्ले में 65 साल की बुजुर्ग महिला अपने 17 साल के नाती के शव के साथ नौ दिन तक अकेले रहीं।

महिला का नाम मिथिलेश कुमारी उर्फ रानी है। पिछले कुछ दिनों से उनके घर से काफी बदबू आ रही थी। पहले लोगों को लगा कि नाली की बदबू है। बाद में उन्हें समझ में आया कि यह बदबू एक घर से आ रही थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि दरवाजे के पास एक लाश पड़ी थी। उसी के बगल में एक बिस्तर लगा था। लाश सड़ चुकी थी। किसी को पता नहीं था कि मौत कैसे हुई? पुलिस ने महिला से लड़के के मौत के बारे में पूछा तो वे कुछ ठीक से बता नहीं पाईं।

इसके बाद मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस ने महिला की बड़ी बेटी से संपर्क किया। उनकी शादी लखीमपुर खीरी में हुई है। उन्होंने मिथिलेश कुमारी और 17 साल के नाती के बारे में जानकारी दी। मृतक नाबालिग का नाम प्रियांशु है। उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में किसी को कुछ समझ नहीं आया। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि मौक करीब 9-10 दिन पहले हुई है।

पड़ोसियों का कहना है कि बुजुर्ग महिला अपने नाती के साथ साये की तरह रहती थीं। उनके घर में कोई जाता नहीं था। फिलहाल पुलिस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुजुर्ग महिला के परिवार की सिर्फ बड़ी बेटी जिंदा है बाकी घऱ के सारे लोगों की मौत हो चुकी है। महिला की दो शादी हुई थी। पहले पति से महिला के दो लड़के और दो लड़कियां हुईं। पति की मौत हुई। बाद में एक बेटी और दामाद की भी मर गए। बेटी दामाद की मौत के बाद उनका बेटा नानी के साथ आकर रहने लगा था।




डेस्क

No comments