Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डीजे के ऐगंल से विद्युत स्पर्शाघात से पीकअप चालक की मौत

 


 रेवती (बलिया) रेवती नगर के वार्ड नं 6 छोटका टोला से ददन तुरहा के लड़के विनोद की अपायल - सुखपुरा गई बारात में पिक अप वैन पर लदे डीजे के ऐगंल में विद्युत स्पर्शाघात से रेवती थाना क्षेत्र के छपरासारिव गांव निवासी 24 वर्षीय पिक अप चालक पिन्टू यादव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

 जानकारी के अनुसार रेवती से शनिवार की रात साढ़े नौ बजे जैसे ही बारात अपायल - सुखपुरा के शनिचरा बाबा के स्थान पर पहुंची पिक अप वैन पर लदे डीजे के ऐगंल में 11 हजार विद्युत लाइन के स्पर्शाघात से पीक अप चालक पिन्टू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पीक अप पर सवार चार नर्तकी किसी तरह पिकअप वैन से नीचे कूंद गई। चारों के पैर में सामान्य चोट आई है। गंभीर रूप से झुलसे चालक पिन्टू यादव को आस पास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल बलिया में लाया गया। जहा डा. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर अपायल गांव निवासी ललन तुरहा की लड़की से ददन तुरहा के लड़के विनोद से आनन फानन में शादी संपन्न होने के बाद बारात रविवार की सुबह रेवती लौट आई । 

मृतक पिन्टू यादव से छोटा एक भाई अशोक यादव है। डेढ़ वर्ष की कीर्ति नामक एक बच्ची है। पत्नी आरती देवी 8 महिने की प्रेग्नेंट हैं। पिता मुखदेव यादव सामान्य गृहस्थ है। परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य होने से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पत्नी आरती देवी के रूदन से आस पास के लोगों की आंखें भी डबडबा जा रही थी।


पुनीत केशरी

No comments