Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

Big Breaking : सड़क दुर्घटना में मां बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत, एक घायल

 





लखनऊ : जौनपुर के सरायख्वाजा व सुजानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मां बेटे समेत तीन लाेगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना सरायख्वाजा व सुजानगंज थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 


करंजाकला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज रोड़ स्थित जपटापुर बाजार में रविवार की सुबह सात बजे बाजार निवासी चंद्रकला जायसवाल(50) व उसका बेटा राजेश उर्फ राज(13) घर से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। इस दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दोनों को धक्का मार दिया। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया। घायल मां बेटा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शादी शाहगंज बाजार में अमित जायसवाल से हुई थी। वह अपने मायके जपटापुर में नेवासा पर रहती थी। पिता राधेश्याम की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई है। मृतका के चचेरे भाई संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। 


सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुरावां गांव निवासी अभिषेक पटेल(28) शनिवार की देर रात को सुजानगंज से बाइक से घर जा रहा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप ही लगे बिजली के खंभे के पास उसकी मृत अवस्था में शव मिला। पुलिस खंभे से टकराकर घायल होकर मृत होने की संभावना व्यक्त कर रही है, जबकि मृतक के भाई अभिमन्यु पटेल ने मौत को संदिग्ध बता रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। वह खुद के डीजे का संचालन करके घर का खर्चा चलाता था। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा किया जाएगा। उसके अनुसार कार्यवाही भी की जाएगी।




मछलीशहर: क्षेत्र के जमालपुर घोरहा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह तहसील परिसर में चाय की कैंटीन चलाते हैं। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को कैंटीन बंद कर  बाइक से घर जा रहे थे जैसे ही वह उक्त मार्ग पर स्थित बीएन मेमोरियल स्कूल जमालपुर के सामने पहुंचे थे इस दौरान मड़ियाहूं की तरफ से आ रही अनियंत्रित आईसर ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।



डेस्क

No comments