Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने शांति भंग में पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल




गड़वार(बलिया) : थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु बुधवार को पांच व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्यवाई की।प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि विभिन्न मामलों में झगड़ा फसाद करने वाले पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में न्यायालय चालान कर दिया गया।

 



स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहाचवर कला निवासी लालू कुमार एवं गजाधर के बीच मकान विवाद को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने एक- दूसरे की शिकायत पर दोनो पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी रजनीश कुमार पाण्डेय एवं पियुष पाण्डेय के बीच घरेलू विवाद के चलते मारपीट हो गई।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments